Thursday, August 30, 2018

हिज्बुल चीफ सलाउद्दीन का बेटा NIA की ‌‌‌गिरफ्त में

राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार सुबह श्रीनगर से हिज्बुल मुजाहिद्दीन के चीफ सैयद सलाउद्दीन के बेटे सैयद शकील अहमद को उसके घर से गिरफ्तार किया। इस गिरफ्तारी के पीछे कारण क्या है। अभी इस बात का खुलासा नहीं किया गया है। बता दें कि इससे पहले भी एनआईए सलाउद्दीन के एक बेटे को गिरफ्तार कर चुकी है। पिछले साल NIA ने सैयद शाहिद को मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया था. तभी से वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है।

एनआईए ने सलाउद्दीन के बेटे को श्रीनगर के रामबाग इलाके से गिरफ्तार किया। पिछले साल ही आतंकी संगठनों को फंडिंग करने के आरोप में एनआईए सलाउद्दीन के सैयद शाहिद को गिरफ्तार कर चुकी है। NIA की ओर से उसपर चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है।

जानें सलाहुद्दीन के बेटे के बारे में ?

सलाहुद्दीन का बड़ा बेटा सैयद शकील अहमद श्रीनगर के शेरे कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में मेडिकल असिस्टेंट है। दूसरा बेटा जावेद युसूफ बडगाम में ही जोनल एजुकेशन ऑफिस में कंप्यूटर ऑपरेटर है। तीसरा बेटा शाहिद युसूफ श्रीनगर में कृषि विभाग में काम करता था। चौथा बेटा वाहिद युसूफ श्रीनगर के शेरे कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में डॉक्टर है। पांचवां बेटा सैयद मुईद कंप्यूटर इंजीनियर है।



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2PPVTWf

No comments:

Post a Comment