श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ का सिलसिला लगातार जारी है। गुरुवार सुबह भी सेना ने घाटी के हाजिन इलाके में ऑपरेशन को अंजाम दिया। गोलीबारी के बीच सुरक्षा बलों ने आतंकियों की घेरेबंदी कर ली है। इसबीच सेना ने घाटी के हाजिन इलाके में ऑपरेशन को अंजाम दिया। हाजिन के पैरी मोहल्ला में सुरक्षाबलों ने करीब 3-4 आतंकियों को घेर लिया है। इस ऑपरेशन में अभी तक एक आतंकी को ढेर किया जा चुका है। जानकारी के मुताबिक यहां तीन से चार आतंकवादी छिपे हो सकते हैं।
Encounter started at Hajin , SF on job , details will follow.
— Shesh Paul Vaid (@spvaid) August 30, 2018
इससे पहले बुधवार को अनंतनाग के मुनवार्ड इलाके में सुरक्षाबलों ने हिज्बुल के दो आतंकियों को मार गिराया था जिसमें हिज्बुल मुजाहिद्दीन का टॉप कमांडर शामिल था। सुरक्षाबलों के मुताबिक अनंतनाग में मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया गया था। अधिकारियों का कहना है कि पूरे इलाके में व्यापक पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है ताकि छिपे हुए आतंकियों को गिरफ्त में लिया जा सके। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के शोपियां में बुधवार दोपहर आतंकवादी हमला हुआ। आतंकियों के इस हमले में 4 पुलिसकर्मी शहीद हुए थे।
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2LCJHFa
No comments:
Post a Comment