Wednesday, January 30, 2019

सारा अली खान ने बॉयफ्रेंड को लेकर किया खुलासा, टूट सकता है लाखों लड़को का दिल

बॉलीवुड में एक नहीं बल्कि दो-दो फिल्मों में अपना जादू चलाने वाली सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान आज कल बुलंदियों पर है। लोग सारा के बोलने और मुस्कुराने के अंदाज के तो फैन हैं ही साथ ही वह यह भी पसंद करते हैं कि वह अपनी पर्सनल लाइफ को भी सबसे साथ शेयर करने में जरा भी हिचकिचाती नहीं हैं।

लव लाइफ पर पूछे गए सवालों पर सारा ने दिया जवाब

हाल ही में एक शो में जब सारा से उनकी लव लाइफ के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने इस पर अपने क्रश का जिक्र किया था। लोग आजकल सारा अली खान को किस कदर पसंद कर रहे हैं ये आप और हम सभी अच्छी तरह जानते हैं। क्योंकि सारा है ही इतनी ज्यादा सुंदर कि उनकी खूबसूरती का कोई भी दीवाना हो जाए।

वहीं इसी बीच सारा अली खान से जुड़ी एक ऐसी खबर आयी है जिसे जानकर शायद आपका दिल भी चूर-चूर हो जाए। हाल ही में सारा अली खान ने अपने बॉयफ्रेंड के बारे में खुलासा किया है।

कांग्रेस राजनेता का पोता था सारा अली खान का एक्स बॉयफ्रेंड

एक शो के दौरान सारा अली खान से पूछा की वह सिंगल है? इस पर सारा अली खान ने जवाब दिया वह सिंगल ही हैं। सारा ने कहा कि मेरा दिल कभी नहीं टूटा है। सारा ने यह भी बताया कि अभी तक वो सिर्फ एक बार ही रिलेशनशिप में थी। उन्होंने यह भी बताया कि जिसके साथ वह रिलेशनशिप में थी वह कांग्रेस राजनेता का पोता वीर पहाडिय़ा है।

वीर के लिए सारा ने यह भी बताया कि उन्होंने कभी मुझे हर्ट नहीं किया। खबरों के अनुसार सारा अली खान पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती वीर पहाडिय़ा को डेट कर चुकी हैं। साल 2016 में उन्होंने डेटिंग शुरू की लेकिन फिर एक साल में ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

लेकिन इस रिलेशनशिप के बारे में कि सी को कानों कान भी खबर नहीं हुई। हालांकि इस बारे में सिर्फ सैफ अली खान को जानकारी थी लेकिन वह भी अपनी बेटी को लेकर ओपन माइंडेड है तो उन्हें किसी बात से परेशानी नहीं थी।

खैर अब सारा अली खान के चाहने वालों के लिए खुशी की बात यह है कि वह सिंगल है। वैसे तो सारा को प्रपोज करने वालो की काफी लंबी कतार है लेकिन इन दिनों सारा अली खान केवल अपने कैरियर पर ध्यान दे रही हैं।



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) http://bit.ly/2RnQ95O

No comments:

Post a Comment