Wednesday, January 30, 2019

इस कपल ने घटाया 100 किलो वजन, शेयर की अपनी स्टोरी

वैसे देखा जाए तो बढ़ा हुए मोटापे को घटाना इतना भी आसान नहीं होता जितना सोच लिया जाता है। वेट बढ़ाया तो असानी से जा सकता है लेकिन कम करने में उससे कई समय बीत जाता है लेकिन वेट फिर भी कम नहीं होता है। ऐसा ही एक हाल ही में मामला सामने आया है जो एक कपल है जिन्होंने सिर्फ 1 साल के अंदर तकरीबन 100 किलो वजन कम किया है। दोनों ने साल 2018 न्यू ईयर रिजॉल्यूशन के तौर पर अपना वजन कम करना शुरू किया था। अब वह दोनों काफी गर्व के साथ अपने इस नए लुक की कहानी को सभी के साथ शेयर कर रहे हैं।

इस कपल ने अपने वजट कम करने की कहानी को किया सबके साथ शेयर…

कपल ने कहा है कि ऐसा करने का कोई आसान तरीका नहीं है लेकिन ऐसा करने की कोशिश हमें करनी होगी। कनाडा के नोवा स्कोटिया की रहने वाली जस्मीन पैरेंट और जेरेमी क्रावले ने सबसे पहले अपने डाइट पर ध्यान देते हुए सभी बाहार की चीजों का सेवन करना बंद कर दिया और इसके साथ ही उन्होंने वर्कआउट पर भी ध्यान देना शुरू किया।

इस कपल ने अपने मीठे खाने की चीजो पर कंट्रोल करना शुरू किया साथ ही इन्होंने जंक फूड खाना बिल्कुल खत्म कर दिया। सिर्फ 10 महीने के अन्दर जस्मीन 133 किलो से 79 किलो की हो गई। वहीं जेरेमी ने अकेले 43 किलो वजन घटाया है।

ऐसा करने का ख्याल जस्मीन के मन में तब आया जब उन्होंने अपनी एक फोटो को ध्यान से देखा। क्रिसमस का वक्त था और उन्होंने अपनी तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसके बाद उन्होंने अपने वजन कम करने का फैसला बनाया। जस्मीन इससे पहले 2 बार प्रेग्नेंट हो चुकी हैं। जिसकी वजह से उनका वजन भी बढा और दूसरे बच्चे की डिलिवरी के समय तक जस्मीन का वेट 136 किलो हो गया था।

वजन बढऩे के वक्त हुई बुरी हालत…

जस्मीन का कहना है कि जब उनका वजन बढा तो उनकी हालत ऐसी हो गई कि वह घर से बाहर निकलने से पहले कई बार सोचती थी। एन्जाइटी होने लगती थी साथ ही पैरों से चला मुश्किल था क्योंकि पैरों में बहुत दर्द होता था। लेकिन अब उन्होंने अपने आपको काफी कम समय में पूरी तरह से चेंज कर लिया है।

बिना जिम जाए ऐसे घटाएं इंडियन डाइट प्लान से मोटापा , ये रहा डाइट प्‍लान



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) http://bit.ly/2GaKT3n

No comments:

Post a Comment