Wednesday, January 30, 2019

200 जवानों के पहरे में मतगणना केंद्र

जींद : जींद के भावी विधायक को तय करने वाले मतदाताओं के वोट जिन ईवीएम मशीनों में कैद है, उनको अर्जुन स्टेडियम के बहुद्देशीय हाल में बड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। 200 पुलिस कर्मियों सहित पैरामिल्ट्री जवानों के पहरे में मतगणना केंद्र की नाक के सामने कुछ पार्टियों ने अपने तंबू तक गाढ़ दिये हैं। स्ट्रॉंग रूम पर नजर बनी रहे, इसके लिए मंगलवार को कांग्रेस और जेजेपी के समर्थकों ने तंबू गाढ़कर वहीं डेरा डाल दिया।

रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम वीरेन्द्र सहरावत ने कहा कि सभी पार्टियों को इस बात की अनुमति दी हुई है कि वे मतगणना केंद्र के बाहर नजर रखने के लिए तैनात रह सकते हैं। हालांकि प्रशासन मतगणना केन्द्र पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए है। पार्टी प्रत्याशी, प्रशासन के लिंक से जुड़कर मतगणना केंद्र पर नजर भी रख सकता है। यहां 10 सीसीटीवी कैमरे लगाकर सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित किया गया है। स्ट्रॉग रूम के हर गेट पर दो-दो कैमरे लगाए गए है, जो हर समय काम करते है।

यहां कई घेरों में पैरामिल्ट्री के जवान व सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। जो राउंड दी क्लॉक डयूटी दे रहे है। अर्जुन स्टेडियम के पूरे कैम्पस में तथा बाहर की गतिविधियों पर भी कैमरों की मदद से नजर रखी जा रही है। मतगणना केंद्र के आसपास परिंदा भी फटका तो वह कैमरे की नजर में कैद हो जाएगा। सुरक्षा के प्रबंधों को लेकर कहीं भी कोई चूक नहीं की गई है।

रिटर्निंग अधिकारी वीरेन्द्र सहरावत ने बताया कि 31 को होने वाली मतगणना का कार्य सामान्य ऑबजर्वर सौरभ भगत, उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में करवाया जाएगा। मतदान में प्रयुक्त हुई ईलैक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों को स्ट्रॉग रूम में ऑबजर्वर की देखरेख में रखवाकर स्ट्रॉग रूम को सील किया गया है। यहां स्ट्रॉग रूम के बाहर पैरामिल्ट्री के कई जवान डयूटी दे रहे है। ऐसी मशीने जिन्हें ईवीएम प्रशिक्षण के कार्य में प्रयोग किया गया, उन्हें ईवीएम वैयर हाऊस में रखा गया है।



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) http://bit.ly/2TmaXfU

No comments:

Post a Comment