Wednesday, August 29, 2018

सिसोदिया को मिली मॉस्को जाने की अनुमति

नई दिल्ली : विवाद के बाद उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को मॉस्को में होने वाले वर्ल्ड एजुकेशन कॉन्फेशन में जाने की अनुमति मिल गई। इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार पर काम में अड़ंगा लगाने का आरोप लगाया था। मनीष ने मंगलवार को ट्वीट कर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा था कि उन्हें एक सम्मेलन में शामिल होने के लिए मॉस्को (रूस) जाना है, लेकिन केंद्र में भाजपा सरकार जानबूझकर मुझे वहां जाने की मंजूरी नहीं दे रही है।

मोदी नहीं चाहते दिल्ली सरकार का काम अंतर्राष्ट्रीय मंच पर पहुंचे : मनीष सिसोदिया

शिक्षामंत्री सिसोदिया मंगलवार को ट्वीट किया था कि दिल्ली में शिक्षा से जुड़े बदलावों को लेकर मुझे मॉस्को में वर्ल्ड एजुकेशन कॉफ्रेंस में बोलने को बुलाया गया था। मुझे मंगलवार रात को ही रवाना होना था, लेकिन भारत सरकार ने मुझे परमिशन नहीं दी।



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2NtDywQ

No comments:

Post a Comment