दक्षिणी दिल्ली : संगम विहार इलाके में एक शख्स ने घर में सो रहीं अपनी पत्नी और दो बेटियों पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। शोर शराबा होने पर बेटे ने पिता को किसी तरह काबू किया। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल मां और बहनों को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने आरोपी की एक बेटी को मृत घोषित कर दिया। जबकि पत्नी और दूसरी बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी नंद किशोर (55) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक मृतका की पहचान कविता (22) के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान विद्यावती (50) और सुमन (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने इस बाबत हत्या और हत्या की कोशिश के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संगम विहार में वायु प्रदूषण खतरे से ऊपर
शुरुआती जांच में पता चला है कि नंद किशोर ने आर्थिक तंगी के चलते इस वारदात को अंजाम दिया। उसने पुलिस को बताया कि घर में दो जवान बेटियां थीं, जिनके लिए रिश्ता ढूंढ रहा था। कई रिश्ते छूट भी गए। बेटियों की शादी को लेकर वह काफी परेशान था। जिसके चलते उसने परिवार को खत्म करने की का प्लान बनाया और पत्नी व बेटियों पर हमला कर दिया। हालांकि आरोपी नंद किशोर के इस खुलासे को पुलिस वैरिफाई कर रही है। कहीं ऐसा तो नहीं कि वह झूठ बोल रहा हो। क्योंकि घरेलू कलेह की बातें भी पुलिस के सामने आई हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी नंद किशोर अपने परिवार के साथ संगम विहार के-ब्लॉक में मकान संख्या में 1403 में रहता है। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। परिवार में पत्नी विद्यावती, तीन बेटियां और तीन बेटे हैं।
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2wpuFxQ
No comments:
Post a Comment