नई दिल्ली : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी की अगुवाई में मंगलवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों को यमुना में हिन्दू रीति-रिवाज एवं वेद मंत्रोच्चार के साथ विसर्जित किया गया। अस्थि विसर्जन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी उस महान व्यक्तित्व का नाम है जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उनके आदर्श जीवन जीने की पद्धति ने उन्हें न सिर्फ देश में बल्कि देश के बाहर भी ख्याति के ऊंचे शिखर तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि सोनिया विहार के यमुना तट पर अटलजी की अस्थियों का विसर्जन एक एेतिहासिक क्षण है।
पश्चिम बंगाल : गंगासागर में प्रवाहित की गयीं वाजपेयी की अस्थियां
अब कहलाएगा अटल बिहारी घाट… यमुना नदी में जिस जगह पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों को विसर्जित किया गया। वह अब अटल बिहारी घाट के नाम से जाना जाएगा। इस संबंध में दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी ने ट्वीट कर कहा कि नम आंखों से श्रद्धेय अटल जी की अस्थियां यमुना जी के पवित्र जल में विसर्जित की गईं। अटल बिहारी घाट कहलाएगा ये ऐतिहासिक यमुना तट।
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2NtANvx
No comments:
Post a Comment