Wednesday, August 29, 2018

चुनाव जीतने के लिए मेरी जाति का हुआ इस्तेमाल : आशुतोष

आप के पूर्व नेता आशुतोष ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आशुतोष ने ट्वीट कर लिखा कि उनके 23 साल के पत्रकारिता के करियर में उन्हें कभी अपनी जाति का इस्तेमाल नहीं करना पड़ा, लेकिन पार्टी की ओर से जब चुनाव लड़ना पड़ा तब मुझे इसके लिए कहा गया। आशुतोष ने केजरीवाल पर जातिवाद को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया है। आशुतोष ने बुधवार को लिखा, ” 23 साल के पत्रकारिता के करियर में कभी किसी ने मुझसे मेरी जाति या फिर उपनाम नहीं पूछा। मुझे हमेशा मेरे नाम से ही जाना जाता रहा था।

लेकिन जब मुझे 2014 लोकसभा चुनाव लड़ने के दौरान कार्यकर्ताओं से जब मिलवाया गया तो मेरे सरनेम का इस्तेमाल किया गया। हालांकि, मैंने इसका विरोध किया था। लेकिन तब मुझे कहा गया कि सर, आप कैसे जीतोगे। आपकी जाति के यहां काफी वोट हैं। हालांकि इस ट्वीट पर बवाल मचने के बाद आशुतोष ने अब सफाई भी दी है। उन्होंने कहा, ‘टीवी मीडिया उनके बयान को गलत समझ रहा है। मैं अब पार्टी के साथ नहीं हूं इसलिए उसके अनुशासन से बाध्य नहीं हूं। अब मैं अपने विचार रखने के लिए स्वतंत्र हूं।

आप नेता आशुतोष ने पीएम मोदी के चाय वाले किस्से पर कसा तंज, लोगों ने किया ट्रोल

 आशुतोष ने कहा इसे AAP पर हमले के रूप में देखना गलत होगा। यह मीडिया की स्वतंत्रता का घालमेल है। मैं आप विरोधी गुट का हिस्सा नहीं हूं। बता दें कि मंगलवार को ही आम आदमी पार्टी की प्रमुख नेता आतिशी मर्लेना के सोशल मीडिया में नाम बदलने का मामला सामने आया था। ट्विटर हैंडल पर पहले उनका नाम आतिशी मर्लेना था, लेकिन अब उनके नाम से मार्लेना हटा दिया गया है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वह पूर्वी लोकसभा के लिए आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार हो सकती हैं। आतिशी के नाम बदलने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आतिशी ने फोन पर बताया कि मर्लेना असल में उनका सरनेम नहीं है। यह दिया गया उपनाम है।



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2wlrvv6

No comments:

Post a Comment