Wednesday, August 29, 2018

मोहल्ला क्लीनिक में नहीं मिल रही दवाइयां

कोंडली विधानसभा में चल रहे मोहल्ला क्लीनिक में मरीजों को पर्याप्त दवाइयां नहीं मिल रही है। इसकी शिकायत मिलने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों से बात की और प्रशासन को फटकार लगाते हुए इसमें सुधार करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री के जनता दरबार में कुछ लोगों ने शिकायत की थी कि दवाइयां नहीं मिल रही है। शिकायत के बाद मुख्यमंत्री खुद जांच करने पहुंचे। सीएम ने दवा उपलब्धता रजिस्टर की जांच की। जांच के दौरान कुछ दवाइयां नहीं मिली। इस पर सीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए सुधार के निर्देश दिए।

दिल्ली में जल्द तैयार होंगे एक हजार मोहल्ला क्लीनिक

इसके अलावा सेंपल लेने व उनकी जांच को भी सुधारने का आदेश दिया है। सीएम ने मोहल्ला क्लीनिक में मिल रही सुविधाओं से नाराज होकर मंत्री व सचिवों की उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सचिव को तत्काल प्रभाव से सभी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए तत्काल उपाय उठाने का निर्देश दिया। साथ ही जांच के लिए सैंपल लेने व उनकी जांच करने का आदेश दिया। वहीं अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि इस दिशा में तेजी से काम किया जाएगा।



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2NuC45q

No comments:

Post a Comment