Wednesday, August 29, 2018

उत्‍तराखंड : टिहरी में भूस्‍खलन से मकान गिरा, मलबे में 8 दबे, 4 के शव निकाले गए

देहरादून : उत्तराखंड के टिहरी जिले में बूढाकेदार क्षेत्र के कोट गांव में बुधवार तड़के भारी बारिश के बाद पहाड़ी से हुए भूस्खलन के मलबे में दबने से चार व्यक्तियों की मौत हो गई और एक घायल हो गया।

टिहरी जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, भूस्खलन के मलबे में अभी तीन और व्यक्ति दबे हुए हैं जिन्हें निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है। रात में तेज बारिश के बाद सुबह पहाडी से हुए भूस्खलन का मलबा तीन मकानों पर गिर पडा जिससे उसमें रहने वाले लोग दब गये। चार व्यक्तियों के शव घटनास्थल से बरामद कर लिए गये हैं।

घटना की सूचना मिलते ही मौके के लिए रवाना हो गये उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष तथा टिहरी के पूर्व विधायक किशोर उपाध्याय ने आरोप लगाया कि बूढाकेदार क्षेत्र आपदा के लिए संवेदनशील होने के बावजूद सरकार द्वारा ग्रामीणों को विस्थापित नहीं किया जा रहा है। उन्होंने आपदा में मारे गये व्यक्तियों के परिजनों को दस लाख रू देने तथा परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी देने की भी राज्य सरकार से मांग की है।

गैर कानूनी अस्पतालों को सील करे सरकार : उत्तराखंड हाईकोर्ट



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2wlfq9g

No comments:

Post a Comment