Thursday, August 30, 2018

पीएम मोदी बिम्सटेक की बैठक में हिस्सा लेने नेपाल पहुंचे

नई दिल्ली: बिम्सटेक की चौथी बैठक में हिस्सा लेने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि सदस्य देशों के बीच आतंकवाद, ड्रग्स की तस्करी, साइबर अपराध, आपदा के अलावा कारोबार एवं कनेक्टिविटी से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी और आपसी सहयोग मजबूत बनाने पर जोर दिया जाएगा। पीएम मोदी की यह यात्रा इसलिए भी महत्वपूर्ण बतायी जा रही है क्योंकि हाल के दिनों में भारत के पड़ोसी देशों में चीन का दखल बढ़ा है।

 

अपने फेसबुक पोस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कहा कि शिखर बैठक के दौरान वो ‘बंगाल की खाड़ी बहु क्षेत्रीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग पहल’ (बिम्सटेक) देशों के नेताओं के साथ क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत बनाने, कारोबारी संबंधों को प्रगाढ़ बनाने और शांतिपूर्ण एवं समृद्ध बंगाल की खाड़ी क्षेत्र के निर्माण में सामूहिक प्रयासों को आगे बढ़ाने के बारे में चर्चा करेंगे।

उन्होंने कहा कि शिखर सम्मेलन का विषय शांतिपूर्ण, समृद्ध और सतत बंगाल की खाड़ी है और यह हम सभी की साझी आकांक्षाओं एवं चुनौतियों के संबंध में सामूहिक प्रतिक्रिया में मददगार होगा।

बिम्सटेक का मुख्य उद्देश्य बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में स्थित दक्षिण एशियाई और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के बीच तकनीकी और आर्थिक सहयोग स्थापित करना है।

दरअसल, एक्ट ईस्ट पॉलिसी और नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी को लेकर बिम्सटेक भारत के लिए महत्वपूर्ण है. गोवा में बिस्मटेक सम्मेलन का आयोजन होने के दो साल बाद काठमांडु में आयोजित होने वाले सम्मेलन में समूह के सदस्य देशों के नेता मिलेंगे.



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2N3tduC

No comments:

Post a Comment