बीते दिनों करण जौहर अपने चैट शो कॉफी विद करण में हार्दिक पंड्या और के एल राहुल के इंटरव्यू के बाद काफी सुर्खियों में थे और अब उन्होंने फिर से एक ऐसा बयान दे दिया है जिसके बाद सोशल मीडिया पर तो बवाल ही मच गया है।

हाल ही में करण जौहर ने खुलासा किया कि फिल्म ऐ दिन है मुश्किल में अनुष्का शर्मा के किरदार को उन्होंने जानबूझ कर मारा क्योंकि उन्होंने रणबीर कपूर के किरदार को प्यार नहीं किया और इसलिए सजा के तौर पर अनुष्का के किरदार की मौत हो गयी।

आपको बता दें इस फिल्म में रणबीर कपूर ने अयान का किरदार निभाया था और अनुष्का ने एलिज़ का किरदार निभाया था। अयान एलिज़ से बेहद प्यार करता है पर एलिज़ के दिल में उसके लिए कोई प्यार नहीं है। फिल्म ऐ दिल है मुश्किल वन साइडेड लव स्टोरी है। अंत में एलिज़ के किरदार की कैंसर से मौत हो जाती है।

अब करण जौहर ने जो खुलासा किया है उसपर सोशल मीडिया यूजर्स करण को खूब ट्रोल कर रहे है और जाहिर सी बात है की करण जौहर का बयान लोगों को पसन्द नहीं आ रहा है।

करण जौहर के बयान पर अब सोशल मीडिया में ट्वीट्स की बरसात हो रही है और सभी मिलकर फिल्म निर्देशक की टांग खींच रहे है। एक यूजर्स का कहना है की अगर लडकियां किसी को रिजेक्ट करती है तो उन्हें अब याद रखना होगा की उन्हें सजा के तौर पर कैंसर हो सकता है।

कई यूजर्स इसे महिलाओं के प्रति असम्मान की भावना मान रहे है और कह रहे है की करण जौहर महिलाओं की भावना का सम्म्मान नहीं करते है और प्यार के बदले प्यार ये कैसा नियम है।

बहुत से यूजर्स करण को सलाह दे रहे है की वो अपने बयानों पर कण्ट्रोल करें। वहीँ करण की तरफ से इस ट्रॉल्लिंग पर कोई टिप्पणी नहीं की गयी है। अब देखिये कुछ चुनिंदा ट्वीट्स को दिखाएंगे कैसा है सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन :
1.

2.

3.

4.

5.

कंगना रनौत ने बॉलीवुड में 1या 2 नहीं बल्कि पूरी 8 फिल्मो को करने से किया इंकार
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) http://bit.ly/2RnnU7f
No comments:
Post a Comment