Thursday, August 30, 2018

राफेल विमान सौदा : राहुल गांधी की JPC की मांग पर शाह बोले ‘झूठी पार्टी कांग्रेस’

राफेल विमान डील को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। बुधवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राफेल मामले में कांग्रेस पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया तो इसके बाद पलटवार करते हुए राहुल गांधी ने उनसे इसकी संयुक्त संसदीय समिति (JPC) से जांच की मांग कर दी। इसके बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी इस बहस में कूद गए और कांग्रेस को झूठी पार्टी करार कर दिया।

दरअसल, राहुल गांधी के ट्वीट पर अमित शाह ने जवाब दिया, ’24 घंटे तक प्रतीक्षा क्यों करें जब आपके पास पहले से ही आपकी JPC- झूठी पार्टी कांग्रेस है। देश को मूर्ख बनाने के लिए आपके झूठ स्पष्ट हैं। राफेल की कीमत आप के द्वारा दिल्ली, कर्नाटक, रायपुर, हैदराबाद, जयपुर और संसद में भिन्न होती है। लेकिन देश का आईक्यू आपकी तुलना में अधिक है!’


इससे पहले राहुल गांधी ने ट्वीट किया था, ‘जेटली जी, ग्रेट राफेल रॉबरी की तरफ राष्ट्र का ध्यान खींचने के लिए धन्यवाद। संयुक्त संसदीय समिति से इसका समाधान होगा? समस्या यह है कि आपके सुप्रीम लीडर अपने मित्र को बचा रहे हैं, इसलिए यह असुविधाजनक हो सकता है। जांच-परख करिए और अगले 24 घंटों में जवाब दीजिए। हम इंतजार कर रहे हैं।’

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राफेल डील को लेकर कांग्रेस के ऊपर झूठ फैलाने का आरोप लगाया था और कहा कि राहुल गांधी फर्जी अभियान चलाकर राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ गंभीर खिलवाड़ कर रहे हैं। जेटली ने फेसबुक पोस्ट में राहुल से 15 सवाल किए। उन्होंने कहा कि 36 राफेल विमान खरीदने के लिए फ्रांस के साथ 10 अप्रैल, 2015 को एनडीए सरकार ने यूपीए सरकार के 2007 के करार की तुलना में बेहतर शर्तों पर समझौता किया।



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2PQuljz

No comments:

Post a Comment