Wednesday, August 29, 2018

Bollywood की इन दिग्गज अभिनेत्रियों की यह बेटियां हैं ख़ूबसूरती में उनसे आगे

Bollywood की फिल्मों और सितारों की दीवानी पूरी दुनिया ही है। बॉलीवुड की अभिनेत्रियों की बात करें तो उनकी खूबसूरती और अदाकारी के दीवाने करोड़ों लोग हैं। लेकिन आज हम बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों के बारे में नहीं बल्कि उनकी खूबसूरत बेटियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

इन सबको स्टार किड के नाम से भी जानते हैं और यह स्टार किड आने वाले समय के बेहतरीन स्टार्स बन सकते हैं। आज हम आपको Bollywood के इन किड स्टार्स के बारे में बताएंगे जो अपनी मां की तरह ही बहुत खूबसूरत हैं।

1. राशा थडानी

Bollywood की महशूर अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी अभी 13 साल की हैं और वह अभी से ही बहुत खूबसूरत दिखती हैं। अगर हम कहें कि राशा अपनी मां कि तरह बहुत अच्छी अभिनेत्री बनेगी तो यह गलत नहीं होगा।

2. जाह्नवी मेहता

Bollywood की मशहूर अभिनेत्री जूही चावला की बेटी जाह्नवी उनकी ही तरह खूबसूरत है बल्कि उनसे ज्यादा ही स्टाइल्स हैं। जाह्नवी मेहता का फैशन सेंस भी बहुत अच्छा है। जब भी जाह्नवी को बाहर स्पॉट किया जाता है तो वह बेहद ही स्टाइल्स और खूबसूरत दिखती हैं।

3. समायरा कपूर

Bollywood की जानी-मानी अभिनेत्री करिश्मा कपूरी की बेटी समायरा कपूर भी अपनी मां की तरह बेहद खूबसूरत और क्यूट हैं। समायरा की स्माइल बिल्कुल ही अपनी मां करिश्मा की ही तरह हैं। सोशल मीडिया पर समायरा की तस्वीरें एकदम से तस्वीरें वायरल हो जाती हैं। अगर हम यह कहें कि आने वाले समय में समायरा अपनी मां की ही तरह शानदार अभिनेत्री बनेंगी।

4. न्यासा देवगन

न्यासा देवगन Bollywood की मशहूर अभिनेत्री काजोल की बेटी हैं। और न्यासा बिल्कुल ही अपनी मां की तरह स्टाइल्स और खूबसूरत हैं। न्यासा को देखकर ऐसा लगता है कि आप 10 साल पहले वाली काजोल को देख रहे हैं। न्यासा को लोग उनके लुक्स की वजह से भी ट्रोल करते हैं।

5. आराध्या बच्चन

Bollywood की खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बिल्कुल ही अपनी मां की तरह पारी और खूबसूरत हैं। आराध्या अभी 6 साल की है और वह बड़ी होकर अपने परिवार की ही तरह फेमस अभिनेत्री बनेंगी।

6. नितारा कुमार

ट्विंकल खन्ना की बेटी नितारा अपनी माँ की तरह ही बहुत प्यारी है पर इतनी प्यारी हो ने के बाद भी ये एक एक्ट्रेस नहीं बनाने वाली है जी है इनके पिता अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू में कहा था की वो अपने बच्चो को फिल्म इंडस्ट्री से दूर रखने वाले है।

7. जाह्नवी कपूर

Bollywood की स्टार किड जाह्नवी कपूर ने फिल्म धड़क से अपने फिल्मी कैरियर की शुरूआत की है। लोगों ने फिल्म धड़क और जाह्नवी कपूर की एक्टिंग को बहुत पंसद किया है। जाह्नवी कपूर की खूबसूरती के बारे में बात करें तो वह अपनी मां से कम नहीं है। जाह्नवी कपूर को कई लोग उनकी मां श्रीदेवी से ज्यादा खूबसूरत मानते हैं। जाह्नवी कपूर कई बार कैमरे पर बिना मेकअप केभी स्पॉट हो चुकी हैं। जिसमें वह बेहद सुंदर दिखती हैं।

8. सारा अली खान

Bollywood की मशहूर अभिनेत्री अमृता सिंह अपने समय की सबसे खूबसूत अभिनेत्री रह चुकी हैं। अब उनकी बेटी सारा अली खान भी बॉॅलीवुड के पापुलर स्टार किड्स की लिस्ट में आती हैं। बता दें कि सारा अली खान ने अभी बॉलीवुड में कदम नहीं रखा है लेकिन वह अभी से ही अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है।



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2PKXiNX

No comments:

Post a Comment