आये दिन सोशल मीडिया पर कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है और आपको लोगों के अनोखे कारनामे देखने को मिलते है। आज हम आपको एक ऐसा ही वायरल वीडियो दिखा रहे है जो इस वक्त सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो में एक बुजुर्ग नजर आ रहे है जिन्हे लोग रियल राकेट मैन कह रहे है।

राकेट मैन का वायरल वीडियो
लोगों ने इस वायरल वीडियो को देखकर ये नया नामकरण क्यों किया है वो आप इस वीडियो को देखकर समझ जायेंगे। हम सभी जानते है की दुनिया में टैलेंट की कोई कमी नहीं है और सोशल मीडिया ने टैलेंट को लोगों तक पहुंचाने में अहम् भूमिका निभाई है।

ये वीडियो कहा का है ये तो अभी तक साफ़ नहीं हो पाया है पर इस वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग सिगरेट पी रहे है और उनके हाथ में कई सारे दिवाली वाले राकेट नजर आ रहे है। अब राकेट तो आपने खूब चलाये होंगे पर ये जनाब जिस तरह एक के बाद एक राकेट उड़ा रहे है वो देखना अपने आप में दिलचस्प है।

दिवाली पर राकेट चलाने में जितना मजा आता है उतना ही इसे चलाते वक्त सावधानी बरतनी पड़ती है क्योंकि जरा सी असावधानी हुई तो नुक्सान उठाना पड़ सकता है। पर इस वायरल वीडियो में बुजुर्ग के टैलेंट को सलाम बनता है।

ये जनाब अपनी सिगरेट से राकेट जला रहे है और हाथ से ही राकेट को हवा में उड़ा रहे है लोग हैरान है। किसी ने ये वायरल वीडियो रोड पर खड़े होकर शूट किया है और इसे फेसबुक पर अपलोड किया है।

देखिये ये वायरल वीडियो
कौन नासा…कहाँ का नासा बिफ़ोर क्राइस्ट…
Publiée par Amit Chaturvedi sur Mardi 28 août 2018
ये वीडियो इस वक्त काफी ट्रेंड कर रहा है और हो सकता है ये वायरल वीडियो जल्द ही आपको अपने व्हाट्सअप ग्रुप पर भी नजर आ जाये। वैसे एक चेतावनी हम आपको जरुर देना चाहेंगे की इस स्टंट को खुद करने की कोशिश ना करें क्योंकि ये भले ही आपको देखने में रोमांचक लग रहा है पर ये बेहद खतरनाक भी है।
वीरान शहर में रहता है सिर्फ एक बाशिंदा , जानिये क्या वजह है इस अकेलेपन की !
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2wnpyyf
No comments:
Post a Comment