Wednesday, August 1, 2018

दिग्विजय ने दिया युवा अधिकार रैली का न्यौता

करनाल : इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने भाजपा सरकार पर कई आरोप लगाए। दिग्विजय सिंह चौटाला मंगलवार को जाट धर्मशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। वह कार्यकर्ताओं को पांच अगस्त को कैथल में होने वाली युवा अधिकार रैली का न्यौता देने पहुंंचे थे। विशाल जनसभा की अध्यक्षता युवा इनेलो नेता अमनदीप सिंह चावला ने की। अमनदीप चावला ने दिग्विजय सिंह चौटाला को तलवार भेंट कर अभिनंदन किया।

दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय किसानों के हित में स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करवाने के लिए भाजपा के लोग अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करते थे लेकिन जब भाजपा की सरकार आई तो ये लोग चुप बैठ गए हैं। उन्होंने कहा कि पांच अगस्त की रैली में हरियाणा के लाखों युवा एक मंच पर इकट्ठा होंगे। नौजवानों को इस बात का यकीन हो गया कि उनके हित इनेलो में ही सुरक्षित रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने युवाओं को ठगने का काम किया है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है।

अब प्रदेश का युवा भाजपा के खिलाफ खड़ा है। भाजपा सरकार को हरियाणा से बाहर किया जाएगा और लोग इनेलो को सत्ता सौंप कर खुशहाल शासन चाहते हैं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष यशवीर राणा, पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान, युवा इनेलो नेता अमनदीप सिंह चावला, इनसो जिला अध्यक्ष उत्तम घणघस, करनाल हलका प्रधान संदीप दहिया, असंध हलका प्रधान रिषी जाणी, कर्ण गाबा, नीतिन शर्मा, हर्षाए, प्रशांत मुरारे, राहुल धीमान, विनीत, नीतिन, पंकज, लवप्रीत, रोहित, मंदीप, दीपांशु सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हरियाणा को मुख्यमंत्री नहीं, चला रहे अधिकारी : दिग्विजय चौटाला

– हरीश चावला



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2KfYgxR

No comments:

Post a Comment