Tuesday, August 28, 2018

शरद यादव : बिहार में महिलाओं पर बढ़ते हमले राज्य सरकार की नाकामी का नतीजा

वरिष्ठ समाजवादी नेता शरद यादव ने बिहार में महिलाओं के प्रति अपराध की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि राज्य सरकार कानून व्यवस्था को बरकरार रखने में नाकाम साबित हुई है जिसकी वजह से इस तरह की घटनायें हो रही हैं। शरद यादव ने आज कहा ‘‘मैंने सहरस, जो कि मेरा निर्वाचन क्षेत्र रहा है, वहां स्कूल जाती युवती के साथ छेड़छाड़ की खबर देखी, जिसमें वारदात को अंजाम दे रहे युवक इसकी रिकॉर्डिंग भी करते दिख रहे हैं।

यह बेहद निंदनीय तथा शर्मनाक घटना है।’’ शरद यादव ने कहा कि बिहार में सहरसा के अलावा अन्य शहरों में भी महिलाओं पर हमलों की घटनायें लगातार बढ़ रही हैं। इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों के मन में कानून का डर नहीं रह गया है। शरद यादव ने कहा ‘जब से बिहार सरकार ने 11 करोड़ मतदाताओं को धोखा देकर बीजेपी का साथ थामा है तब से महिलाओं के प्रति हिंसा की घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ है।

इसकी वजह आरोपियों के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा कार्रवाई के नाम पर महज खानापूर्ति किया जाना है।’  शरद यादव ने कहा ‘‘मैं राज्य सरकार से अपील करता हूँ कि इन घटनाओं के आरोपियों को कठोर सजा दिलाने का कार्य करें जिससे महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।’’



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2ogPdUF

No comments:

Post a Comment