नई दिल्ली: चारा घोटाले से जुड़े मामले में सजा काट रहे राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने गुरुवार को रांची की सीबीआई कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट के आदेशानुसार लालू पहले जेल भेजे जाएगें उसके बाद उनकी सेहत को देखते हुए रिम्स भेजा जाएगा। इसबीच लालू यादव हाईकोर्ट में जल्द जमानत याचिका दायर करेंगे। चारा घोटाले से जुड़े मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव मेडिकल ग्राउंड पर पेरोल पर बाहर हैं। लालू के सरेंडर करने से पहले गुरुवार को झारखंड विकास मोर्चा (JVM) चीफ बाबूलाल मरांडी ने रांची में उनसे मुलाकात की।
Jharkhand Vikas Morcha chief Babu Lal Marandi met Lalu Prasad Yadav in Ranchi. Yadav has been ordered to surrender today by HC in connection with fodder scam pic.twitter.com/b0l9ihuwLN
— ANI (@ANI) August 30, 2018
इससे पहले झारखंड हाइकोर्ट ने जमानत बढ़ाने से इनकार कर दिया था। लालू पिछले कुछ दिनों से बीमार हैं। पहले दिल्ली में उनका इलाज चला और उसके बाद मुंबई में दिल का इलाज कराकर वो पटना लौटे थे। पटना से बुधवार को ही वो रांची पहुंच चुके हैं। इससे पहले उनके बेटे तेजस्वी यादव ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई थी।
Visuals of PM Narendra Modi in Kathmandu ahead of #BIMSTEC summit, he was welcomed by Nepal’s Defence Minister Ishwar Pokhrel pic.twitter.com/n4ysZqQ8AE
— ANI (@ANI) August 30, 2018
लालू यादव ने बुधवार को महीनों बाद मीडिया से बातचीत की और सभी विषयों पर जमकर बोले। लालू के अनुसार, चेहरे से ज्यादा महत्वपूर्ण मुद्दे हैं. जैसे मोदी ने जनता से क्या-क्या वादे किए थे और आम लोगों को असल में कितना लाभ पहुंचा। लालू के अनुसार चुनाव का मुद्दा होगा- वादा तेरा वादा, वादे पर कितना काम किया।
कोर्ट कचहरी के चक्करों से परेशान लालू परिवार को अब है टोटकों का सहारा
लालू ने फिर कहा कि इस देश में अधिक से अधिक पार्टियां मोदी हटाओ अभियान में आने वाले दिनों में आगे आएंगी। हालांकि उन्होंने ऐसे दलों के नामों का खुलासा नहीं किया, लेकिन कहा सब लोग एक-दूसरे के साथ बात कर रहे हैं। समय आने पर आप सबको पता चल जाएगा कि कौन दल इस अभियान में हमारे साथ हैं। उन्होंने कहा कि देखिए दलों का एक साथ जुटना मुद्दों को लेकर होगा। जैसे अगर आप संविधान को बचाना चाहते हैं, दलितों पिछड़ों के हकमारी के खिलाफ हैं तब आप भाजपा के खिलाफ चुनाव मैदान में दिखेंगे। लालू ने कहा कि अगर आप उनके साथ हैं, तब उनके फासिस्ट और आपातकाल लगाने के तरीकों के समर्थक हैं।
गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले के देवघर कोषागार समेत सभी तीन मामलों में जेल की सजा काट रहे हैं। चारा घोटाला से जुड़े तीन मामलों में रांची स्थित सीबीआई अदालत ने दिसंबर, 2017 को लालू को सजा सुनायी थी।
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2PQC6pJ
No comments:
Post a Comment