Wednesday, August 29, 2018

कांग्रेस के बढ़ते जनाधार से बौखलाई भाजपा सरकार

फतेहाबाद : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. अशोक तंवर के मुख्यअतिथित्व में मंगलवार 28 अगस्त को रतिया की अनाज मण्डी में हुई सत्ता परिवर्तन रैली में जनसैलाब उमड़ पड़ा। रैली में युवा, बूजुर्ग, महिलायें ढ़ोल नगाड़ों के साथ नाचते हुए पहुंच रहे थे। जनसभा की विशेष बात यह रही कि पंडित राधेश्याम भिरड़ाना द्वारा आने वाले 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की विजय पर डा. अशोक तंवर को राजतिलक देकर मुख्यमंत्री बनाया गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यख डा. अशोक तंवर ने रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार हर क्षेत्र में नाकाम साबित हुई है। आज देश व प्रदेश में ना युवाओं को रोजगार मिल रहा है, किसान, व्यापारी, कर्मचारी सड़कों पर उतरने के लिए विवश हैं। आज हमारे देश की महिलाओं व बच्चियों पर अत्याचार दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे हैं।

लेकिन केन्द्र व राज्य सरकार कुंभकरण की नींद सोई हुई है। तंवर ने कहा कि देश व प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के बढ़ते हुए ग्राफ को देखकर भाजपा सरकार ओछे हथकंडे अपना रही है। उन्होंने साईकिल यात्रा के दौरान उन पर लगे झुठे आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए उन पर यह आरोप लगा रही है कि एम्बूलेन्स मेरे काफिले में फंसी इसलिए उस मासुम की जान गई लेकिन सच्चाई यह है कि पहले तो अस्पताल ने 19 हजार रूपये के लिए 9 घंटों तक नवजात को रेफर नहीं किया और न ही एम्बूलेन्स में ऑक्सीजन सहित अन्य जरुरी इन्तजाम थे।

बच्चे की मौत की जिम्मेदारी हमारी यात्रा पर न डालें भाजपा : तंवर

सही मायने में दिव्या अस्पताल के खिलाफ कार्यवाही होने चाहिए क्योंकि बैगर पंजीकरण के चल रहे इस अस्पताल को डिलीवरी की अनुमति ही नहीं है। जनसभा में जयपाल लाली प्रभारी सिरसा लोकसभा, औमप्रकाश केहरवाला प्रभारी फतेहाबाद विधानसभा, रामस्वरुप रामा पूर्व मन्त्री,ईश्वर सिंह पूर्व सांसद, टेकचन्द मिढ, सुभाष बिश्नोई, नरेश सरदाना, दीपक भिरड़ाना पूर्व उपाध्यक्ष जिला परिषद् पूर्व आईजी दलबीर भारती, सतविन्द्र टिम्मी, देवेन्द्र बबली,जगजीत हुड्डा, भवानी सिंह, महिला कांग्रेस जिला प्रधान कृष्णा पूनिया,जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण भिरड़ाना सहित सैंकडों कार्यकत्र्ता मौजूद थे।

– सुनील सचदेवा



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2wpZDFT

No comments:

Post a Comment