समाजवादी पार्टी (सपा) में लगातार उपेक्षित चल रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को अपनी अलग पार्टी ‘समाजवादी सेक्युलर मोर्चा’ के गठन की घोषणा की है। शिवपाल सिंह यादव ने बताया कि समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का गठन किया गया है। यह मोर्चा उत्तर प्रदेश में नया सियासी विकल्प होगा। इसके जरिए छोटे दलों को जोड़ा जायेगा।
शिवपाल ने कहा कि वह पार्टी में नेता जी का सम्मान ना होने के कारण से आहत हैं। उन्हें सपा की किसी भी मीटिंग में नहीं बुलाया जाता था। उन्होंने कहा कि सपा में मुलायम सिंह की भी उपेक्षा हो रही है। शिवपाल ने कहा कि नये मोर्चे में सपा से उपेक्षित कार्यकर्ताओं को जोड़ा जायेगा। अब मैं (शिवपाल सिंह यादव) जनता के बीच जा रहा हू। इस बारे में नेता जी को पूरी जानकारी है।
शिवपाल का छलका दर्द, बोले- डेढ़ साल से कर रहा हूं इंतजार, पार्टी ने नहीं दिया कोई पद
उन्होंने कहा उन्हें कार्यकारिणी की बैठक में भी नहीं बुलाया गया। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा आगामी लोकसभा चुनाव में जीतने वाली सीटों पर चुनाव लड़ेगी। शीघ्र ही पार्टी का लखनऊ में सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। गौरतलब है कि मंगलवार को सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव और पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव के बीच काफी देर गुफ्तगूं हुई थी।
सूत्रों ने बताया कि दोनों के बीच सेक्युलर मोर्चे को लेकर अहम बातचीत हुई थी। इससे पहले लोहिया ट्रस्ट की बैठक में सोमवार को ही मुलायम-शिवपाल ने ट्रस्ट के कार्यों की समीक्षा और आगामी लोकसभा चुनाव पर चर्चा की थी। इसके अगले ही दिन दोनों एक साथ फिर बैठे। इस दौरान शिवपाल समर्थक नेता की ओर से गठित सेक्युलर मोर्चे को लेकर रणनीति बनाई गई।
शीर्ष भाजपा नेता से मुलाकात तय थी, मगर नहीं पहुंचे शिवपाल : अमर सिंह
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2LBP0Vb
No comments:
Post a Comment