Wednesday, August 29, 2018

जेएनयू में चुनावी शंखनाद, 14 को मतदान

नई दिल्ली : जेएनयू में चुनावी शंखनाद हो गया है। जेएनयू छात्र संघ चुनाव की तारिखों की घोषणा विवि की ओर से की जा चुकी है। इसके साथ ही यहां पर चुनाव आचार संहिता लागू हो गया है। इस बार डीयू के बाद जेएनयू में 14 सितंबर को मतदान होगा। वहीं चार सितंबर को सभी छात्र संगठनों के उम्मीदवारों को अपना-अपना नामांकन का पर्चा दाखिल करना होगा। जेएनयू परंपरा के अनुसार अध्यक्ष पदों के बीच प्रेजिडेंशियल डिबेट 12 सितंबर को रात 9 बजे से छात्र संगठन के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार करेंगे।

इस बारे में जेएनयू छात्र संघ चुनाव समिति के मुख्य चुनाव अधिकारी हिमांशु कुलश्रेष्ठ ने कहा कि विश्वविद्यालय में चुनाव के प्रचार के लिए छात्र संगठनों द्वारा मशाल रैलियां निकाली जाती हैं। इसकी समय सीमा पर हमने काम किया है। जिसके तहत शाम एवं देर शाम के वक्त मशाल रैली निकालने की अनुमति चुनाव समिति से लेनी होगी। साथ ही छात्रों को चुनाव प्रचार के दौरान हाथ से तैयार चुनावी पोस्टर प्रयोग करने होंगे। जिसमें वह उम्मीदवारों के तस्वीरें लगा सकते हैं।

जेएनयू : छात्रों की फीस से ज्यादा उन पर लगा जुर्माना

संगठनों के उम्मीदवार व उनके कार्यकर्ताओं के हाथों में अपने-अपने घोषणापत्र भी हाथ में लेने होंगे। चुनाव समिति के पास कोई भी चुनावी घोषणापत्र मतदाताओं को मुहैया कराने से पहले समिति के पास उसकी कॉपी जमा करवानी होगी। बुधवार से कैंपस में किसी भी तरह के चुनाव से जुड़े पोस्टर नहीं आएंगे। इन्हें हटाने के लिए छात्र संगठनों को बोल दिया गया है। साथ ही सुरक्षाकर्मिओं को भी बोल दिया गया है कि वह चुनावी प्रचार-प्रसार में नजर रखें। किसी भी तरह की नारेबाजी देर रात को करने की अनुमति नहीं है।



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2NtDnla

No comments:

Post a Comment