अमरीकी देश पेरू के उत्तरी तट पर आर्कियोलॉजिस्ट की एक टीम ने खुदाई के दौरान करीब 140 बच्चे के अवशेष मिले हैं। नेशनल जियोग्राफिक की रिपोर्ट के मुताबिक पेरू के उत्तरी तटीय क्षेत्र में 550 साल पहले किसी धार्मिक अनुष्ठान के तहत इन बच्चों की बलि दी गई थी।

वहीं बच्चों के शवों के अलावा वहां 200 छोटे लामाओं के शव भी मिले हैं जो कि एक प्रकार का जानवर होता है। आर्कियोलॉजिस्ट इसे मानव इतिहास का सबसे बड़ा केस बता रहे हैं, इससे पहले कभी इतनी भारी मात्रा में कंकाल नहीं पाये गये।

आर्कियोलॉजिस्ट रिसर्च टीम के अनुसार इनकी पसलियां तोड़कर इनके दिल बाहर निकाल लिये गये थे। पेरु नेशनल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर गेब्रियल प्रिटो ने कहा कि 550 साल पहले अल नीनो की वजह से पेरू के पास स्थित समुद्र में तूफान आया था, जिसकी वजह से त्रुजिलो में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई थी।

ऐसे में बाढ़ की प्रकोप से बचने के लिए गों ने भगवान को अपने बच्चों की भेंट चढ़ाई थी। गेब्रियल ने बताया कि बलि स्थल से मिले सभी बच्चों के अवशेष समुद्र की ओर सिर किए हुए थे यानी उन्हें इस तरह से ही दफनाया गया था।

लास लामास में 2011 में पहली बार खुदाई शुरू की गई थी। तब यहां खुदाई के दौरान सिर्फ 42 बच्चों और 76 लामाओं के अवशेष मिले थे।

हालांकि, इस हफ्ते खुदाई के बाद कुल 140 बच्चों के अवशेष मिलने का एलान किया गया है। नेशनल ज्योग्राफिक की रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चों की उम्र 5 से 14 साल के बीच रही होगी।

बलि स्थल के पास से मिले कपड़े और दूसरी चीजों की कार्बन डेटिंग (उम्र पता करने का एक तरीका) से पता चला है कि ये घटना करीब 1400 से 1450 के बीच हुई थी।
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2QclPva
No comments:
Post a Comment