तिरूवनंतपुरम : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की सीरीज आखिरी पड़ाव पर है। सीरीज का आखिरी मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने चोट के कारण दौरे से बाहर हुए एश्ले नर्स की जगह देवेंद्र बिशू को टीम में शामिल किया है। चंद्रपाल हेमराज की जगह ओशाने थामस ने ली है। जबकि भारत ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने 17 ओवर में 5 विकेट गंवा कर 57 रन बना लिए हैं।
प्लेइंग इलेवन
भारतः रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, अंबाती रायुडू, महेंद्र सिंह धौनी, केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, खलील अहमद और जसप्रीत बुमराह।
वेस्टइंडीजः कीरन पॉवेल, शाई होप, मार्लन सैमुअल्स, शिमरॉन हेटमेयर, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, फैबियन एलेन, देवेंद्र बिशू, कीमो पॉल, कीमर रोच, ओशाने थॉमस।
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2OjpHIU
No comments:
Post a Comment