उत्तर प्रदेश में वाराणसी के जेएचवी मॉल में दोहरे हत्या कांड के आरोपियों की गिरफ्तारी एवं मुआवजे की मांग को लेकर मृतक के परिजनों ने हुलुकगंज की मुख्य सड़क पर शव रखकर घंटों धरना-प्रदर्शन किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा आरोपियों को शीघ, गिरफ्तार करने तथा पीड़तिं को उचित सरकारी मदद देने के आश्वासन के बाद मृतक गोपी कनौजिया के परिजनों ने धरना-प्रदर्शन समाप्त किया।
परिजनों ने मांगों का एक ज्ञापन पत्र जिला प्रशासन को सौंपा है जिसमें दोषियों की गिरफ्तारी तथा पीड़ित परिवार के किसी एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी की मांग की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने गुरूवार को यहां बताया कि बुधवार को हुई गोलीबारी की घटना की जांच गंभीरता से की जा रही है। इस मामले में आलोक उपाध्याय, रोहित सिंह, ऋषभ सिंह विसू और कुन्दन सिंह के नाम सामने आये हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए प्रत्येक अभियुक्त पर 25000-25000/- रूपये (पचीस हजार) का ईनाम घोषित किया गया है।
उन्होने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये जिले के विभिन्न थानों तथा क्राइम ब्रान्च की 12 टीमें लगायी गयी हैं। इसके साथ ही जेएचवी मॉल में लगी सुरक्षा एजेन्सी (हॉक सिक्योरिटी सर्विसेज) के ड्यूटी में लगे कर्मचारीयों द्वारा किन परिस्थियों में शस्त्र प्रवेश वर्जित होते हुए भी शस्त्र को मॉल के अन्दर प्रवेश दिया गया, इसकी जांच कर उपरोक्त सिक्योरिटी एजेन्सी का लाइसेंस रद्द करने के लिये आख्या प्रेषित की जा रही है।
गौरतलब है कि बुधवार को जेएचवी मॉल में बदमाशों की अंधाधुंध गोलीबारी में दो लोगों की मृत्यु हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। मृतकों में पांडेपुर के गोपी और शिवपुर के सुनील कुमार शामिल हैं। गोलीबारी में विशाल सिंह और कुंदन शर्मा गंभीर रुप से घायल हो गए थे, जिनका उनका इलाज चल रहा है। जेएचवी मॉल में बंदूकधारी कुछ लोग एक कपड़े की दुकान में दाखिल हुए।
बंदूकधारी शख्स और दुकानदार के बीच डिस्काउंट को लेकर बहस हुई। बहस के दौरान आरोपियों ने गोलीबारी की जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। मॉल में मौजूद लोगों का कहना है कि आम दिनों की तरह मॉल में चहल पहल थी। किसी को ये नहीं पता था कि आने वाले कुछ पल दहशत भरा साबित होगा। कुछ लोग मॉल में दाखिल होते हैं।
वो सामान्य तरह से दुकानदार से बातचीत करते हैं कपड़े की खरीद करते हैं। एकाएक माहौल गरमाने लगे। दुकानदार से कपड़ों की खरीद पर वो छूट की मांग कर रहे थे। लेकिन दुकानदार बार बार ये कह रहा था कि कपड़ों पर वो डिस्काउंट नहीं दे सकता है। इस तरह से कहासुनी हिंसक हो गई और आरोपियों ने गोलीबारी कर दी।
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2zmbrcY
No comments:
Post a Comment