Thursday, November 1, 2018

कई बीमारियों की एक दवा है पपीता, फायदे जान हैरान रह जायेंगे आप

पपीता एक ऐसा फल है जो आपको कहीं भी आसानी से मिल जाएगा। अगर आपके घर के सामने कुछ जमीन है तो आप इसका पेड़ भी लगा सकते हैं। ये एक ऐसा फल है जिसे कच्चा होने पर भी इस्तेमाल में लाया जा सकता है।

papaya

इसका छिलका बेहद मुलायम होता है जो आसानी से उतर जाता है। इसे काटने पर इसके भीतर कई छोटे-छोटे काले रंग के बीज होते हैं।पपीते में उच्च मात्रा में फाइबर मौजूद होता है।

papaya

साथ ही ये विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होता है। अपने इन्हीं गुणों के चलते ये कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में काफी असरदार है।

 

papaya

अगर आप वजन चाहते है तो अपनी डाइट में पपीते को जरूर शामिल करें। इसमें मौजूद फाइबर्स वजन घटाने में मददगार होते हैं। अगर आप हर रोज कुछ मात्रा में पपीता खाते हैं तो आपके बीमार होने की आशंका कम हो जाएगी।

पपीते में विटामिन सी तो भरपूर होता ही है साथ ही विटामिन ए भी पर्याप्त मात्रा में होता है। विटामिन ए आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ ही बढ़ती उम्र से जुड़ी कई समस्याओं के समाधान में भी कारगर है।

papaya

पपीते के सेवन से पाचन तंत्र भी सक्रिय रहता है। पपीते में कई पाचक एंजाइम्स होते हैं। साथ ही इसमें कई डाइट्री फाइबर्स भी होते हैं जिसकी वजह से पाचन क्रिया सही रहती है।

कैंसर रोगी को पपीते के बीज का उपयोग करना काफी फायदेमंद होता है। पपीते के बीज मे आइसोथायोसायनेट तत्व पाया जाता है जिससे कैंसर को कंट्रोल किया जा सकता है।



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2qpaGvP

No comments:

Post a Comment