Monday, October 29, 2018

Bollywood की इन मशहूर अभिनेत्रियों को अभी तक नहीं मिला मां बनने का सुख

कुछ दिन पहले ही Bollywood स्टार शहिद कपूर दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी मीरा कपूर ने मुंबई में एक बेबी ब्वॉय को जन्म दिया है। वहीं शादी के बाद हर लड़की का ये सपना होता है कि वह एक न एक दिन जरूर मां बने। लेकिन बता दें कि बॉलीवुड की कुछ ऐसी फेमस अभिनेत्रियां जिन्हें अभी तक मां बनने का सुख प्राप्त नहीं हो पाया है।

 

1.सायरा बनों

सायरा बनों और दिलीप कुमार की जोड़ी को लोग 70 के दशक में काफी ज्यादा पंसद करते थे। आज भी यह दोनों जोड़ी सबसे मशहूर जोडिय़ों में से एक मानी जाती है। इनकी शादी को 50 साल हो गए हैं लेकिन अब तक इन्हें कोई बच्चा नहीं है।

2.शबाना आजमी

शबाना आजमी हिंदी सिनेमा की ऐसी मंझी हुई अदाकारा हैं जो खुद को हर अभिनय के अनुरूप उसी साँचे ढल जातीं हैं। शबाना, कवि और गीतकार जावेद अख्तर की दुसरी वाइफ हैं। इन दोनों की शादी सन 1994 में हुई थी।

लेकिन शादी के इतने दिनों बाद भी शाबना की अपनी कोई औलाद नहीं हैं। हालांकि शबाना आजमी अपने सौतेले बच्चों फरहान और जोया अख्तर को अपने बच्चों की तरह मानती हैं।

3.जयाप्रदा

80 के दशक की बेहद खूबसूरत Bollywood अभिनेत्री जयाप्रदा जो अपने जबरदस्त अभिनय से लोगों के दिलों में राज किया करती थी। जयाप्रदा की शादी साल 1986 में फिल्म निर्माता श्रीकांत नाहटा से हुई थी। इस शादी को होने में ही काफी परेशानियां हुई थी। वहीं अभिनेत्री जयाप्रदा और श्रीकांत की कोई औलाद नहीं है लेकिन इन्होंने एक बेटा गोद लिया था।

4.संगीता बिजलानी

Bollywood अभिनेत्री संगीता बिजलानी की शादी की साल 1996 में भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन से शादी की थी। 16 सालों तक शादीशुदा जिंदगी बिताने के बाद सन 2010 को दोनों अलग हो गए।

5.विद्या बालन

Bollywood की मशहूर अभिनेत्री विद्या बालन ने अपनी पहली फिल्म परिणीता से बॉलीवुड में एंट्री करी थी। विद्या ने साल 2012 में सिद्घार्थ रॉय कपूर से चुपचाप शादी कर ली थी। लेकिन इतने साल बीत जाने के बाद उन्हें मां बनने का सुख प्राप्त नहीं हो पाया है।



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2D4PzYH

No comments:

Post a Comment