इटावा : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सनसनीखेज खुलासा करते हुये कहा है कि पिछले साल विधानसभा चुनाव में परिवार के ही सदस्यों ने उनकी हार को सुनिश्चित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ थी। श्री यादव ने सोमवार शाम जसवंतनगर के रामलीला मैदान मे आयोजित कवि सम्मेलन का शुभारंभ के मौके पर कहा ‘ वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में मेरे परिवार के लोगों ने मेरी खिलाफत की थी।
मुझे हरवाने की कोशिश की गई। मेरे ऊपर काफी संकट आए लेकिन शुक्रगुजार हूं अपनी क्षेत्र की जनता का जिन्होने मुझ पर विश्वास बरकरार रखते हुये मेरी विजय सुनिश्चित की। ‘ उन्होने विधानसभा चुनाव में परिवार के सदस्यो का खिलाफत किये जाने का ज्रिक जरूर किया लेकिन किसी सदस्य नाम नही लिया। गौरतलब है कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में श्री यादव ने जसवंतनगर सीट से एक लाख 26 हजार 834 मत पाये थे जबकि उनके विरोधी भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के मनीष यादव पतरे को 74 हजार 218 मत मिले थे।
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार दुर्गेश शाक्य को मात्र 24509 वोट मिले थे। श्री यादव ने कहा कि भगवान राम पर भी संकट आया था। जहां उनका राजतिलक हो रहा था, वहीं परिवार में कलह ने उन्हें बनवास करा दिया। भरत जैसे भाई ने राम की खड़ऊ लेकर राजपाठ चलाया। उन्होंने कहा कि जीवन में उतार चढ़व आते रहते है। इस क्षेत्र की जनता ने उनका हमेशा साथ दिया। पुलिस यहां के लोगों को बेवजह परेशान कर रही है। अब वह इसके खिलाफ जमकर आवाज उठायेंगे।
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2RoHcJJ
No comments:
Post a Comment