इटावा : समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव में सोमवार को कहा कि आम आदमी के लिये मुश्किलों का अंबार लगाने वाली केन्द, की नरेन्द, मोदी सरकार को आगामी लोकसभा चुनाव में धूल चटाने के लिये पार्टी का आम से लेकर खास कार्यकर्ता पूरी शिद्दत से जुट जाये। फिरोजाबाद रवाना होने से पहले अपने पैतृक गांव सैफई में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये श्री यादव ने कहा कि उनकी पार्टी का लक्ष्य 2019 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार को हर हाल में हटाने का है, इसलिए पार्टी कार्यकर्ता अभी से जी जान से इस मिशन में जुट जाएं। झूठे वादों और दावों की धनी भाजपा ने देशवासियों के सामने मुश्किलों का पहाड़ खडा कर दिया है। उन्होंने कहा कि सपा का बसपा से गठबंधन हर हाल में होगा। इसकी घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी।
सपा-बसपा का गठबंधन इन दोनों दलों के अलावा आम जनता के लिए भी खुशखबरी से कम नहीं होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी के नोट बंदी के फैसले के दो साल बाद भी देश इसके दुष्प्रभाव से उबर नही सका है। नोटबंदी ने देश को अभूतपूर्व आर्थिक संकट की ओर धकेल दिया है। नोटबंदी के प्रकोप से जूझ रही आम जनता तो सरकार के खिलाफ है ही,अगर व्यापारी थोड़ सा भी सहयोग कर दे तो देश में किसी भी संसदीय सीट पर भाजपा के उम्मीदवारों की जमानत नहीं बच पाएंगे। सपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के नकलविहीन परीक्षा का दावा भी खोखला नजर आया। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है कि जिन परीक्षार्थियों ने परीक्षा भी नहीं दी है उनको रिकॉर्ड नंबरों से पास करके प्रमाण पत्र दे दिया गया। इसी तरह इस सरकार का बेरोजगारों को नौकरी देने के वादा भी झूठा साबित हुआ।
दिखावटी तौर पर सरकार नौकरी के लिए कोई भी वैकेंसी निकालती है तो दूसरी ओर उसका प्रश्न पत्र लीक हो जाता है और परीक्षा ठंडे बस्ते में चली जाती है। श्री यादव ने बताया कि सपा सरकार ने पुलिस की भर्ती को आसान कर दिया था लेकिन योगी सरकार ने पुलिस की भर्ती को इतना कठिन बना दिया है कि कोई भी इस भर्ती में हिस्सेदारी नही कर सकता है। जब कोई हिस्सेदारी कर ही नही पायेगा तो फिर पुलिस का जवान कैसे बन पायेगा। इतना ही नही अन्य नौकरियों की भी हालात कुछ ऐसी ही है। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में निर्मित इस एक्सप्रेस-वे की तारीफ विरोधी भी करते हैं लेकिन भाजपा के नेताओं और प्रतिनिधियों को इस एक्सप्रेस वे का निर्माण रास नहीं आता। वह इस एक्सप्रेस वे के निर्माण को लेकर के सवाल खड़ करते हैं।
हम कहना चाहते हैं कि अगर उनमें इतनी हिम्मत होती तो योगी सरकार गाजीपुर और बलिया एक्सप्रेसवे तक इसको पूरा करके दिखाए। उन्होंने कहा कि किसान इस समय बड़ ही संकट के दौर से गुजर रहा है। सरकार की जो भी योजनाएं दिखाई दे रही है अथवा सरकार की तरफ से जो भी योजनाएं लाई जा रही है उसमें किसानों का नुकसान ही हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह किसानों की आय को दुगनी करने का दावा करते हैं लेकिन कहीं पर भी किसान इस बात की पुष्टि नहीं करता है कि उसकी आय दुगनी हो रही है बल्कि जो आमदनी उसको पहले हो रही थी, उसमें भी उसको बड़ घाटा हो रहा है। किसान इस समय इतने बड़ संकट से जूझ रहा है जिसकी दूसरी मिसाल नहीं हो सकती है। इससे एक बात साबित हो गई है कि प्रधानमंत्री पूरी तरीके से किसानों के मुद्दे पर झूठ बोलते हैं क्योंकि उन्हे किसानों से कोई भी सहानुभूति नहीं है।
उन्होंने कहा कि नव सृजित प्रयागराज जिले में सरकार कुंभ का आयोजन करा रही है जबकि वास्तविकता में यह अर्ध कुंभ है ऐसे में भारतीय जनता पार्टी या फिर उनके नेताओं की सोच खुद-ब-खुद उजागर हो जाती है कि हकीकत में जो चीज है ही नहीं उससे बढ़कर के सरकार में बैठे महत्वपूर्ण व्यक्ति इस तरीके से लोगों के सामने छल प्रपंच जैसी बातें कर रहे हैं और जब इस कथित कुंभ का खुलासा होगा तो इसमें भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार बड़ पैमाने पर नजर आएगा। सबसे बड़ बात तो यह है कि योगी सरकार जिसको कुंभ बता रही है उसकी अभी तक पूरी तरीके से तैयारी भी नहीं हो सकी है। श्री यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आगाह करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग चुनाव से पहले जनता को बहकाने के लिए कुछ भी नया फार्मूला दे सकते हैं इसलिए भारतीय जनता पार्टी की चालों को समझ कर के काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि डॉ राम मनोहर लोहिया और नेता जी ने जो रास्ता दिखाया है उसी रास्ते से देश में खुशहाली आएगी।
उन्होंने इशारे इशारे में कहा कि कुछ ऐसी बातें हैं जिन पर चर्चा करना ठीक नहीं है उन पर हम लोग कभी भी बात नहीं करें तो ही अच्छा रहेगा। सपा अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरीके की हालात इस समय दिखाई दे रहा है उससे ,एक बात स्पष्ट हो गई है कि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में हर हाल में काबिज होगी इसको कोई भी रोक नहीं सकता क्योंकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि और मंत्री भ्रष्टाचार में इस कदर डूब चुके हैं कि जनता त्राहि त्राहि करने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा की चाल कोई समझ नहीं पाएगा यह चुनाव आते-आते कई टीमों का निर्माण कर देगी जिसमें कई महत्वपूर्ण लोग दिखाई देंगे और कई नहीं दिखाई देंगे लेकिन हम सब को इस तरीके की प्रक्रियाओं से बेहद सतर्क और सजग रहने की जरूरत है।
मोदी सरकार की ओर से लागू की गई आयुष्मान योजना पर सवाल खड़ करते हुए उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना से कोई भी काम नहीं चलेगा जब तक देश के भीतर अस्पतालों का निर्माण नहीं किया जाएगा जब अस्पतालों का निर्माण होगा तो निश्चित है कि पीड़ति जनता का भला होगा आज हालात यह की सरकार कागजों पर योजनाएं ला रही है लेकिन हकीकत में जनता की मदद के लिहाज से कोई काम हो ही नहीं रहा है। उन्होंने किसानों की चर्चा करते हुए कहा कि किसानों की असल जरूरत खाद होती है जिस की कीमतें लगातार सरकार बनाने में जुटी हुई है डीजल पेट्रोल के भी रेट बढ़ रहे हैं। पांच रुपये घटाए जाते हैं और धीरे-धीरे करके कई गुना बढ़ दिए जाते हैं इससे किसानों के सामने संकट ही संकट खड़ होता हुआ दिखाई दे रहा है। इस मौके पर बदायू से सांसद धर्मेंद, यादव, मैनपुरी से समाजवादी पार्टी के विधायक राजकुमार उर्फ राजू यादव, किशनी से विधायक आलोक बृजेश कठेरिया,पूर्व मंत्री आलोक शाक्य, समाजवादी पार्टी की इटावा इकाई के अध्यक्ष गोपाल यादव, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया आदि मौजूद थे।
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2Sy7ivw
No comments:
Post a Comment