Monday, October 29, 2018

दिल्ली के बवाना में स्कूल जा रही टीचर की गोली मारकर हत्या

दिल्ली में सोमवार को अज्ञात हमलावरों ने 41 वर्षीय स्कूल टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान बवाना गांव निवासी सुनीता के रूप में हुई है। पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) रजनीश गुप्ता ने बताया, ‘‘पुलिस को सुबह करीब आठ बजे फोन आया कि रोहिणी के बवाना इलाके में गोली चलने की घटना घटी है।

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पता चला कि एक स्कूल टीचर को तीन गोली मारी गयी हैं और काफी खून बह रहा है। महिला को महर्षि वाल्मीकि अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।’’ डीसीपी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया जाएगा। आगे जांच जारी है। दरअसल, सोमवार की सुबह सुनीता अपनी स्कूटी से स्कूल जा रही थी।

तभी बवाना की मुख्य सड़क पर पुलिस चौकी के करीब ही अज्ञात हमलावरों ने सुनीता को दो गोली मार दी। गोली लगते ही सुनीता स्कूटी समेत सड़क पर गिर गई। हमलवार मौके से फरार हो गए। सुनीता की फौरन एक शख्स महर्षि वाल्मीकि अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल की तरफ से ही इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2Q2DOUV

No comments:

Post a Comment