Monday, April 29, 2019

मतदान करने के बाद बोले कटारिया- युवाओं का मोदी से जुड़ाव दिख रहा है

राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया ने कहा है कि युवाओं का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जुड़ाव आज दिखाई दे रहा है। कटारिया ने मतदान करने के बाद मीडिया से कहा कि युवाओं का मोदी की उपलब्धियों के कारण उनके प्रति जुड़ाव पैदा हो गया और वह आज स्पष्ट रुप से दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कहा कि पहले युवाओं को लाना पड़ता था लेकिन अब वे खुद ही मतदान के प्रति बढ़चढ़कर अपनी रुचि दिखा रहे हैं। गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि चुनाव में कई मुद्दे है और राष्ट्रवाद का मुद्दा पहले भी रहा है लेकिन इस बार सर्जिकल स्ट्राइक के बाद विपक्ष को उसकी औछे शब्दों में की गई बयानबाजी भारी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि बयानबाजी से सेना का अपमान हुआ। उन्होंने भाजपा के भारी मतों से जीतने का दावा भी किया।



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) http://bit.ly/2WcSSST

No comments:

Post a Comment