Monday, April 29, 2019

कांग्रेस ने बोला केजरीवाल पर हमला

नई दिल्ली : कांग्रेस ने रविवार को आप पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सिर्फ टोपियां बदलने का काम किया है। उन्होंने आप पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस बार-बार इस बात को कह रही है कि आप पार्टी भाजपा की बी पार्टी है। इस बात का सबूत अन्ना आंदोलन से निकले इनके कितने ही नेता हैं जो अब भाजपा के शान बने हुए हैं।

शाजिया इल्मी भाजपा की प्रवक्ता बनी हुई है। कवि कुमार विश्वास आजकल भाजपा के लिए कविता पाठ कर रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता जितेन्द्र कोचर ने रविवार को एक विडियो जारी कर कहा कि आम आदमी पार्टी ने सिर्फ दिल्ली की जनता को गुमराह किया है, पिछले चार सालों में सिर्फ बहाने बाजी के अलावा सरकार ने कुछ काम नहीं किया। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा ने ही आम आदमी पार्टी को खड़ा किया है। जितेन्द्र कोचर ने गठबंधन को लेकर आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है।

उन्होंने दिल्ली में गठबंधन नहीं होने के लिए आम आदमी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया। कोचर ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली में आप को चार सीटें देने के लिए तैयार थे। इसके बावजूद गठबंधन के लिए हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और गोवा की शर्त रखना यह दिखाता है कि वे भाजपा के साथ मिलीभगत करके काम कर रहे हैं। कोचर ने कहा कि ये चुनाव दिल्ली सिर्फ दिल्ली का नहीं बल्कि देश का चुनाव है। कोचर ने केजरीवाल पर तंज करते हुए कहा कि वह छोटे मोदी हैं। उनका कहना था कि तभी तो वह पहले कह रहे थे कि मोदी पीएम और केजरीवाल सीएम। यानी की पहले से ही उनकी मिलीभगत रही है।



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) http://bit.ly/2DBRGkM

No comments:

Post a Comment