बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी फिल्म सूर्यवंशी में पहली बार एक-साथ काम करते हुए नजर आएंगे। फिल्म सूर्यवंशी पर अब तक भी सस्पेंस बना हुआ है। बता दें कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे और यह भी खबरें आ रही हैं कि इस फिल्म का हिस्सा रणवीर सिंह और अजय देवगन भी हो सकते हैं। हालांकि इस फिल्म की लीड अभिनेत्री के बारे में मेकर्स ने कोई जानकारी नहीं दी है।

लेकिन इस फिल्म के लिए कई अभिनेत्रियों के नाम सामने आएं हैं। खबरें आई थीं कि इस फिल्म में मुख्य भूमिका में कैटरीना कैफ नजर आएंगी। हालांकि जल्दी ही यह खबर आ गई कि इस फिल्म में कैटरीना नहीं बल्कि जैकलीन फर्नांडिस नजर आने वाली थी।

कैटरीना कैैफ का नाम तय हुआ फिल्म सूर्यवंशी में
अक्षय और जैकलीन ने फिल्म ब्रदर्स में एक-साथ काम किया था और उस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा भी थे। वहीं दूसरी तरफ अक्षय और कैटरीना ने कई फिल्मों में काम किया हुआ है जैसे नमस्ते लंदन, हमको दीवाना कर गए, वेलकम, दे दना दन और सिंह इज किंग इन सभी फिल्मों में काम किया हुआ है।

इसके साथ ही खबरों की मानें तो फिल्म सूर्यवंशी में अक्षय कुमार के साथ कैटरीना कैफ काम करेंगी। कैटरीना कैफ का काम इस फिल्म में तय हो गया है। टाइम्स नाउ की खबर के मुताबिक अक्षय फिल्म में कैटरीना कैफ को ही लेना चाहते थे जिसके लिए रोहित ने कैटरीना से बात भी की थी।

कैटरीना कैफ की बात करें तो इस समय वह फिल्म भारत की शूटिंग में बिजी हैं और इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान नजर आएंगे।

अक्षय कुमार की फिल्मों की बात करें तो उनकी फिल्म केसरी हाल ही में रिलीज हुई है और इस फिल्म में उनके साथ परिणीति चोपड़ा नजर आ रही हैं। फिल्म केसरी क्रिटिक्स और ऑडिंस दोनों को बहुत पसंद आई है। इसके साथ ही अक्षय की आने वाली फिल्में हाउसफुल 4 और गुड न्यूज है।

‘कसौटी ज़िन्दगी की 2’ फेम पार्थ सामंथन और एरिका फर्नांडिस क्या अच्छे दोस्त हैं या फिर….
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2UaiPpg
No comments:
Post a Comment