चंडीगढ़ : हरियाणा में कांग्रेस परिवर्तन यात्रा मेें अपने सभी दिगगज नेताओं को एक बस मे बैठकार जहां अपनी एकता की ताकत हरियाणा की जनता को दिखाने का प्रयास कर रहे है वहीं हरियाणा में 10 लोकसभा सीटो पर अपने ताकतवर नेताओ को उतारने का दाव भी पेंच भी फंसा नजर आ रहा है। जहां परिवर्तन यात्रा के जरिये वोटरों का मन टटोलने की कांग्रेस की तरफ से पुरजोर कोशिश की जा रही है, वहीं साथ ही साथ कांग्रेस के उम्मीदवारों की स्थिति भी इस यात्रा में साफ होती नजर आ रही है।
हरियाणा में कांग्रेस की तरफ से अब तक पांच लोकसभा उम्मीदवारों के नाम लगभग इस यात्रा के जरिये ही फाइनल हो चुके हैं। हरियाणा कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद खुद मंचों से ही इन उम्मीदवारों को फाइनल नामों का जिक्र कर चुके हैं वहीं पांच सीटों पर अभी तक कांग्रेस में पेंच फंसा हुआ है जिसके लिए कांग्रेस अभी मंथन कर रही है।
कांग्रेस की तरफ से सिरसा से अशोक तंवर, कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल, अंबाला से कुमारी शैलजा, रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा और भिवानी महेंद्रगढ़ से श्रुति चौधरी का नाम लगभग फाइनल हो चुका है, इनके नामों को ऐलान गुलाम नबी आजाद अब परिवर्तन बस यात्रा के दौरान मंचों से भी कर चुके हैं। इन्ही उम्मीदवारों को वोट देने की अपील भी गुलाम नबी आजाद जिस इलाके में गए वहीं पर मंच से ही घोषणा करते गए।
अब कांग्रेस की तरफ से सोनीपत, करनाल, हिसार, फरीदाबाद और गुरुग्राम लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को लेकर पेंच फंसा हुआ है। इन संसदीय क्षेत्रों में अभी तक कांग्रेस की तरफ से नामों को लेकर मंथन किया जा रहा है, हालांकि राहुल गांधी खुद आकर कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने की कोशिश भी कर चुके हैं।
(आहूजा)
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2FJyIst
No comments:
Post a Comment