भारत और बांग्लादेश के बीच एशिया कप 2018 का फाइनल मैच दुबई में 28 सिंतबर को खेला गया जिसे भारत ने जीत लिया। इस मैैच में भारत की अच्छी शुरूआत नहीं हो पाई। बांग्लादेश टीम के लिटन दास और मेहंदी हसन ने ओपनिंग करते हुए दोनों ने शतकीय साझेदारी बनाई।

Ravindra Jadeja ने शानदार फील्डिंग से किया यह कारनामा

मैैच के समय में ऐसा लग रहा था कि बांग्लादेश टीम 300 तक का स्कोर खड़ा कर देगा। लेकिन उसके बाद केदार जाधव ने भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद युजवेन्द्र चहल और कुलदीप ने भी विकेट लिए। बांग्लादेश की पारी के दौरान Ravindra Jadeja ने जबरदस्त फील्डिंग करते हुए मोहम्मद मिथुन को रन आउट कर दिया। जडेजा की फील्डिंग को सबने ही हैरत में डाल दिया।

बांग्लादेश की तरफ से लिटन और मेहंदी ओपनिंग करने उतरे। उस दौरान मेहंदी ने 32 रन बनाकर केदार जाधव की गेंद पर आउट हो गए। उसके बाद फिर इमरुल कायसे 2 रन और मुशफिकुर रहीम 5 रन बनाकर आउट हो गए।

मिथुन ने उसके बाद 28वें ओवर की आखिरी गेंद पर एक शॉट खेला। इस गेंद को जडेजा ने शानदार फील्डिंग करते हुए रोका और बिना देर के युजवेन्द्र चहल के हाथों में गेंद फेंकी दी। इस तरह से चहल ने मिथुन को रन आउट कर दिया।

दिलचस्प बात तो यह है कि Ravindra Jadeja ने गेंद को रोककर धोनी की तरफ फेंकना चाहा लेकिन धोनी ने बिना देर किए जडेजा को दूसरे छोर पर गेंद फेकने के लिए कहा।

इस तरह एक बार फिर धोनी ने भारतीय टीम को विकेट लेने में मदद की। जडेजा के इस रन आउट में धोनी का भी अहम योगदान रहा है। सोशल मीडिया पर धोनी की इसके लिए सराहना भी की जा रही है।
यहां देखें वीडियो
— Kabali of Cricket (@KabaliOf) September 28, 2018
Ravindra Jadeja ने इस मैैच में अब तक प्रभावी गेंदबाजी की है। जडेजा ने अपनी गेंदबाजी से बांग्लादेश के रन रेट पर काफी असर डाला है। जडेजा के अलावा कुलदीप यादव, केदार जाधव और युजवेन्द्र चहल ने भी किफायती गेंदबाजी की है। हालांकि भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को 39 ओवर तक कोई विकेट नहीं मिला।

from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2DH1qwk
No comments:
Post a Comment