Monday, October 1, 2018

गंथर फोर्थ – अंबानी से ज्यादा संपत्ति है इस कुत्ते के पास, ठाठ देखकर रह जायेंगे हैरान

आपने कई बड़े बड़े अमीर लोगों के बारे में सुना होगा जिनके पास अरबों की संपत्ति है जैसे मुकेश अंबानी, बिल गेट्स , टाटा – बिड़ला। इन नामों को दौलत के मामले में शायद ही कोई टक्कर दे पाए लेकिन जनाब आज हम आपको एक ऐसे कुत्ते के बारे में बता रहे है जिसके पास इन धनकुबेरों जैसे ही दौलत है। जी हाँ जिन नामों की बराबरी कोई इंसान सिर्फ सपने में यही सोच सकता है उनको टक्कर देने वाले इस डौगी का नाम गंथर फोर्थ है ।

गंथर फोर्थ

जर्मन शेफर्ड प्रजाति के गंथर फोर्थ के पास दौलत शोहरत की कोई कमी नहीं है और आपको बता दें की इनके आगे पीछे घूमने वाली नौकरों की फ़ौज भी है जो इनका पल पल ख़याल रखती है।

गंथर फोर्थ

जानकारी के मुताबिक गंथर फोर्थ इस वक्त दुनिया का सबसे अमीर जानवर है। इस अमीर जानवर के ठाठ भी कम नहीं है और स्टारडम के मामले में इनका जलवा तो आप तस्वीरों में देख ही सकते है।

गंथर फोर्थ

इसके डॉगी के पास करीब 14.5 करोड़ डॉलर यानि 9,71,50,00000 रुपये की संपत्ति है। इतनी दौलत एक इंसान को कमाने में शायद जिंदगी लग जाए तो आखिर इस कुत्ते के पास इतना बड़ा खजाना कैसे आया।

गंथर फोर्थ

तो आपको बता दें ये साड़ी संपत्ति गंथर को अपने पिता से मिली है। यानी की गंथर फोर्थ के पिता भी अरबपति थे। इनके पिता की मालकिन का नाम था कार्लोत्ता लीबेंसटाइन जो अरबपति थी और साल 1992 में अपनी मौत से पहले उन्होंने अपनी अरबों की दौलत अपने पालतू कुत्ते के नाम कर दी।

गंथर फोर्थ

कार्लोत्ता को अपने पालतू कुत्ते से इतना प्यार था की उन्होंने अपने परिवार को एक पैसा नहीं दिया। जानकारी के अनुसार कार्लोत्ता ने जर्मन शेफर्ड प्रजाति का जोड़ा पाला था जिनकी अगली संतान गंथर फोर्थ है। अपने माता पिता की मौत के बाद अब गंथर अकेला इस संपत्ति का मालिक है।

गंथर फोर्थगंथर फोर्थ की जीवनशैली के बारे में बात करें तो हर रोज लजीज़ खाना , महंगी गाड़ियों में घूमना और याट में आराम फरमाना उसके शौक है। साथ ही इनकी शान में कोई कमी ना आये इसलिए हर वक्त इनका ख़याल रखने के लिए नौकर चाकर तो है ही।

ये है दुनिया में 5 अजीब पालतू जानवर जिन्हें घर में रखना सबकी बस की बात नहीं!



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2xOs2WO

No comments:

Post a Comment