हल्द्वानी : क्षेत्रीय विधायक बंशीधर भगत की पहल पर कोटाबाग ब्लाक मुख्यालय में समाज कल्याण का बहुद्देशीय शिविर आयोजित हुआ। बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुये क्षेत्रीय विधायक श्री भगत ने कहा कि समाज कल्याण विभाग द्वारा समाज के पिछड़े व कमजोर वर्गो के उत्थान के लिये 100 से भी अधिक कल्याणकारी योजनायें चलाई जा रही हैं। इसी कड़ी में राज्य के दिव्यांग व्यक्तियों को मदद देने के उद्देश्य से शासन द्वारा विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे शिविरों में जानकारी प्राप्त कर योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठायें।
उन्होंने कहा कि समय-समय पर दूरस्थ गांवों में जनता से जुड़ने हेतु जनपद स्तर, ब्लाक स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जाय ताकि अधिक से अधिक जनता शिविरों के माध्यम से योजनाओं का लाभ उठा सके। मुख्य अतिथि द्वारा विकलांगों को प्रमाण पत्र व सहायता चैक वितरित किये गये। शिविर में जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी प्रकाश चन्द्र ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिये ऐसे शिविर अति महत्वपूर्ण है, जनता योजनाओं की जानकारी लेकर लाभ उठायें। उन्होंने कहा कि दिव्यांग पेंशन के तहत निर्धन दिव्यांग व्यक्ति को 1000 रूपये प्रतिमाह पेंशन दी जाती है। इसके साथ ही खेती के काम के दौरान दिव्यांग हुये व्यक्ति को तीलू रौतेली पेंशन योजना के तहत 1000 रूपये प्रतिमाह की दर से पेंशन दी जाती है। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 225 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया व चार विकलांग प्रमाण पत्र जारी किये गये। समाज कल्याण द्वारा 9 वृद्धा पेंशन, 2 विकलांग प्रमाण पत्र फार्म वितरित किये गए।
महिला कल्याण द्वारा 7 विधवा पेंशन प्रपत्र व 7 आधार जमा कराये गये, इसी तरह ग्राम्य विकास द्वारा 14 परिवार रजिस्टर नकल दी गयी, कृषि विभाग द्वारा 5 कृषि उपकरण दिये गये व आयुर्वेदिक विभाग द्वारा 113 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की गयी। शिविर में जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, एपी सिंह, तारा हयांकी, अंजना गुप्ता, पूर्व मेयर डॉ जोगेन्द्र रौतेला, भुवन भट्ट, दीपा ढौंढियाल, विशन सिंह नगरकोटी, नरेन्द्र गजरौला, प्रभा पांडे, धीरज पांडे सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।
– संजय तलवाड़
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2L8MTsh
No comments:
Post a Comment