Wednesday, May 30, 2018

प्रमुख वन संरक्षक ने किया हाथी काॅरीडोर का निरीक्षण

लालकुआं : प्रमुख वन संरक्षक जयराज और लालकुआं विधायक नवीन दुम्का ने गौला नदी के हाथी काॅरीडोर क्षेत्र का निरीक्षण किया। इसके बाद वह बौडखत्तें भी गये जहां खत्तों में रह रहे खत्तावासियों की समस्याएं भी सुनी तथा उनके निराकरण के लिये अधिकारियों को निर्देशदिये साथ ही उन्होने कहा कि काॅरीडोर क्षेत्र मे चैनल बना कर नदी के पानी को डायवर्ड किया जायेगा जिससे नदी क्षेत्र मे किसी भी तरीके की आपदा न आ सके।

उन्होंने खनन को लेकर इसे जिला खनन समिति की माध्यम से प्रस्ताव लाने के बाद देहरादून मे उच्च स्तरीय बैठक मे इसपर कोई हल निकालने की बात कही। गौला नदी के हाथी काॅरीडोर क्षेत्र मे चुगान कार्य नही होने से होने वाली बाढ की विभीषिक को गम्भीर मानते हुए प्रमुख वन संरक्षक जयराज और लालकुआ विधायक नवीन दुम्का ने गौला नदी के हाथी काॅरीडोर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2kxqVnE

No comments:

Post a Comment