Wednesday, May 30, 2018

योग दिवस को भव्य बनाने की तैयारी

देहरादून : मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जून माह में योग के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के लिये “रन फाॅर योगा” के आयोजन किये जाएंगे। मंगलवार को सचिवालय में बैठक करते हुए उन्होंने विभिन्न आयोजन समितियों का गठन किया। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अपैक्स कमेटी, एडीजी की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था समिति, सचिव आयुष की अध्यक्षता में समन्वय समिति, कुलपति आयुर्वेद विश्वविद्यालय की अध्यक्षता में योग समिति, डीएम देहरादून की अध्यक्षता में आयोजन स्थल समिति, सचिव परिवहन की अध्यक्षता में परिवहन समिति, सचिव सूचना की अध्यक्षता में मीडिया समिति, नगर आयुक्त की अध्यक्षता में स्वछता समिति का गठन किया गया।

इसके साथ ही सभी संबंधित विभाग एक नोडल अधिकारी नामित करेंगे। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और पास की व्यवस्था आइटीडीए द्वारा की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रतिभागियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था दक्ष योग गुरु के माध्यम से की जाय। व्यवस्थाओं की दिन प्रतिदिन निगरानी के लिए एक कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय आयोजन होने के अलावा सभी राज्यों के मुख्यालयों, जनपदों, ब्लॉकों और ग्राम पंचायतों में भी सामूहिक योग प्रदर्शन किया जाएगा।

बैठक में डीजीपी श्री अनिल रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव श्री आनंद बर्धन, सचिव डाॅ.भूपेन्द्र कौर औलख, श्री आर.के.सुधांशू, श्री डी.सेंथिल पांडियन, श्री नितेश झा, श्री हरबंश सिंह चुघ, डॉ पंकज कुमार पाण्डेय, श्री दिलीप जावलकर, डीएम व एसएसपी देहरादून सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।

The post योग दिवस को भव्य बनाने की तैयारी appeared first on Punjab Kesari (पंजाब केसरी).



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2IWhvg4

No comments:

Post a Comment