हल्द्वानी : उत्तराखंड पुलिस मोबाइल एप सेल ने खोए व चोरी 160 मोबाइल बरामद किए हैं। इन मोबाइलों की कीमत लाखों रूपये बताई जा रही है। एसएसपी ने पुलिस टीम को ईनाम की घोषणा की है। मामले में जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि लोगों के मोबाइल खोने, चोरी होने की लिखित व आॅन लाइन प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए इन पर त्वरित कार्यवाही हेतु जिले में उत्तराखंड पुलिस मोबाइल एप सेल को प्रभावी किया गया है।
इस सेल ने एसपीसिटी अमित श्रीवास्तव के निर्देशन व सीओ डीसी ढौंढियाल, एसओजी प्रभारी दिनेश पंत के नेतृत्व में प्राप्त शिकायतों के आधार पर 2100 आईएमआईआई को सर्विलांस पर लगाया गया। एसओजी व उत्तराखंड पुलिस मोबाइल एप सेल में तैनात कर्मचारियों ने उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर, बरेली, बदायूं, पीलीभीत व लखनऊ से विभिन्न कंपनियों के 160 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोनों में कई कीमती मोबाइल भी शामिल हैं। जिसमें एप्पल, सैमसंग, लिनोवो आदि कंपनियों के मोबाइल फोन शामिल हैं। बरामद मोबाइलों की कीमत 1383200 रूपये बताई जा रही है।
एसएसपी ने बताया कि अन्य मोबाइलों को बरामद करने के लिए टीम का कार्य जारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही कुछ और मोबाइलों को बरामद कर लिया जाएगा। एसएसपी ने इस टीम को 2500 रूपये का ईनाम देने की घोषणा भी की है। इधर मोबाइल फोन बरामद होने की सूचना पर कुछ पीड़ित भी पुलिस बहुद्देशीय भवन पहुंचे और पुलिस से मोबाइल फोन लिए। ज्योति मेहता, कविता तिवारी व प्रदीप बर्गली ने पुलिस बहुद्देशीय भवन पहुंचकर पुलिस टीम द्वारा बरामद किए गए अपने-अपने मोबाइलों को वापस लिया।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।
– संजय तलवाड़
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2H2x1Fh
No comments:
Post a Comment