Monday, April 29, 2019

मोदी और शाह के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के मामले की सुनवाई करेगा SC

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि वह लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह द्वारा आदर्श आचार संहिता का कथित रूप से उल्लंघन करने के मामले पर मंगलवार को सुनवाई करेगा। कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव ने इस संबंध में कोर्ट में अर्जी दी है।

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि देव की याचिका पर कल मंगलवार को सुनवाई होगी। सुष्मिता देव की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता ए. एम. सिंघवी ने आरोप लगाया कि मोदी और शाह ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है और निर्वाचन आयोग उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

abhishek singhvi

सिंघवी ने कहा कि देश में चार सप्ताह से आचार संहिता लागू है। प्रधानमंत्री और शाह कथित रूप से आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। इस पर पीठ ने कहा कि वह मामले पर मंगलवार को सुनवाई होगी।

कोर्ट ने खारिज की CJI पर लगे आरोपों के प्रकाशन पर रोक की मांग वाली याचिका



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) http://bit.ly/2We9jym

No comments:

Post a Comment