Monday, April 1, 2019

SC ने तलाला विधानसभा सीट को रिक्त बताने के निर्वाचन आयोग के फैसले पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने निर्वाचन आयोग के दस मार्च के उस फैसले पर सोमवार को रोक लगा दी जिसमें गुजरात की तलाला विधानसभा सीट को रिक्त के रूप में अधिसूचित कर वहां आगामी लोकसभा चुनाव के साथ उपचुनाव कराने की घोषणा की गई थी। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने पूर्व कांग्रेस विधायक बी डी बराड की याचिका पर आयोग को नोटिस भी जारी किया।

बराड ने विधायक के तौर पर खुद को अयोग्य ठहराए जाने और निर्वाचन आयोग द्वारा सीट को रिक्त घोषित किए जाने को चुनौती दी है। बराड ने गुजरात हाई कोर्ट के 27 मार्च के उस फैसले खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था जिसमें विधायक के तौर पर उन्हें अयोग्य ठहराने और वहां निर्वाचन आयोग द्वारा उपचुनाव कराने की अधिसूचना जारी किए जाने के खिलाफ उनकी याचिका खारिज कर दी गई थी।

Gujarat High Court

बराड को एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद पांच मार्च को विधायक के रूप में विधानसभा अध्यक्ष ने अयोग्य घोषित कर दिया था।



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2YGEXWH

No comments:

Post a Comment