Monday, April 29, 2019

LIVE : नेताओं समेत कई बॉलीवुड दिग्गजों ने डाले वोट, 72 सीटों पर मतदान जारी

लोकसभा चुनाव 2019 में चौथे चरण के लिए सोमवार को नौ राज्यों की 72 सीटों पर मतदान जारी है। चौथे चरण में आज महाराष्ट्र में 17, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 13-13, पश्चिम बंगाल में आठ, मध्य प्रदेश और ओडिशा में छह-छह, बिहार में पांच, झारखंड में तीन और जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग सीट के कुछ हिस्सों में मतदान हो रहा है।

चौथे चरण में सत्तारूढ़ भाजपा के लिए काफी कुछ दांव पर है क्योंकि 2014 के चुनावों में पार्टी को इन 72 सीटों में से 56 सीटें मिली थीं। इनमें से कांग्रेस को महज दो, तृणमूल कांग्रेस को छह और बीजू जनता दल (बीजद) को छह सीटें मिली थीं। चौथे चरण का मतदान केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, सुभाष भामरे, एस. एस. अहलूवालिया और बाबुल सुप्रियो सहित 961 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेगा।

इस चरण में पूर्व केन्द्रीय मंत्री व कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद, अधीर रंजन चौधरी, भाकपा से कन्हैया कुमार, भाजपा के विजयंत पांडा, कांग्रेस से उर्मिला मातोंडकर, समाजवादी पार्टी से डिंपल यादव, तृणमूल कांग्रेस से शताब्दी रॉय और कांग्रेस से मिलिंद देवड़ा चुनाव मैदान में हैं। इस चरण के साथ ही ओडिशा और महाराष्ट्र में चुनाव खत्म हो जाएंगे। वही, आज ओडिशा और मध्यप्रदेश में कुछ विधानसभा सीटों पर भी मतदान हो रहा है।

LIVE UPDATES :  

– मुंबई : फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर और उनकी पत्नी रेणु नंबूदिरी ने बांद्रा में मतदान केंद्र संख्या 167 पर अपना वोट डाला।

Madhur Bhandarkar

– राजस्थान : जोधपुर के तत्कालीन राजा, गज सिंह ने जोधपुर में बूथ संख्या 127 पर अपना वोट डाला। भाजपा के गजेंद्र सिंह शेखावत और कांग्रेस के वैभव गहलोत जोधपुर एलएस निर्वाचन क्षेत्र के दो उम्मीदवार हैं।

 Erstwhile King of Jodhpur, Gaj Singh

– मुंबई : महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने मालाबार हिल में अपना वोट डालने के बाद कहा, “हम सभी प्रगति और विकास के वायरस से संक्रमित हो गए हैं। भले ही गठबंधन सरकार आती है,  इसे देश की प्रगति और विकास की दिशा में काम करना चाहिए।”

Anand Mahindra

– मुंबई के खार में अभिनेत्री कंगना रनौत ने वोट डाला।

Kangana Ranaut

 मुंबई: प्रिया दत्त ने बांद्रा में वोट डाला। चौथे चरण के लिए वह मुंबई नॉर्थ सेंट्रल एलएस सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार हैं। वही, यहां से पूनम महाजन भाजपा उम्मीदवार हैं।

priya dutt

– लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण में सुबह 11 बजे तक मतदान प्रतिशत इस प्रकार है : राजस्थान में 29.92 %, बिहार में 17.6 %, ओडिशा में 17%, महाराष्ट्र में 18.39%, UP में 2.15%  और पश्चिम बंगाल में 34.71%  ।

– अभिनेता अनुपम खेर ने जुहू में मतदान केंद्र संख्या -235-240 पर अपना वोट डाला ।

Anupam Kher

– मुंबई: एक्ट्रेस भाग्यश्री और सोनाली बेंद्रे ने विले पार्ले स्थित पोलिंग बूथ पर वोट डाला।

Bhagyashree_Sonali

– पश्चिम बंगाल में मतदान के दौरान हुई हिंसा के मुद्दे पर मुख्तार अब्बास नकवी, विजय गोयल और अनिल बलूनी सहित भाजपा का एक डेलीगेशन आज दिल्ली में चुनाव आयोग से मुलाकात करेगा।

– मुंबई : अभिनेता आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव ने बांद्रा में अपना वोट डाला ।

amir khan

– ओडिशा : भाजपा सांसद के उम्मीदवार जय पांडा ने केंद्रपाड़ा लोकसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र संख्या 38 का दौरा किया। उन्होंने कहा कि “आज, हमने विभिन्न मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी और बूथ धांधली के प्रयासों के साथ 14-15 शिकायतें दर्ज की हैं। हम स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव चाहते हैं।”

Jay Panda

– लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण में सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत इस प्रकार है: महाराष्ट्र में 6.82%, मध्य प्रदेश में 11.11%  और 9% ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 16.90% ।

– मध्य प्रदेश : 90 वर्षीय एक महिला ने शहडोल में मतदान केंद्र संख्या 153 पर अपना वोट डाला।

90-year-old woman voting

– बंगाल के आसनसोल में मतदान केंद्र संख्या 125-129 के बाहर TMC कार्यकर्ताओं और QRF और सुरक्षा कर्मियों के बीच झड़प।

Clash between TMC workers and QRF

– अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने जुहू में अपना वोट डाला।

Madhuri Dixit

–  पश्चिम बंगाल : आसनसोल में पोलिंग बूथ नंबर 199 पर टीएमसी कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प।

Asansol

मुंबई : एनसीपी प्रमुख शरद यादव ने पोलिंग बूथ संख्या 31 पर वोट डाला।

– चौथे चरण के मतदान के दौरान पश्चिम बंगाल में बाबुल सुप्रियो की गाड़ी में तोड़फोड़ हुई। वही, टीएमसी पोलिंग एजेंट ने कहा कि यहां कोई बीजेपी का पोलिंग एजेंट नहीं था।

babul-car

– जम्मू-कश्मीर : कुलगाम के कुरीगाम इलाके में वोटिंग जारी है।

kulgam voting

– आसनसोल में वोटिंग के दौरान हुए विरोध पर भाजपा उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो ने कहा कि मैं खुद केंद्रीय बलों को उस मतदान केंद्र तक ले जाऊंगा। यह बहुत अच्छा है कि पश्चिम बंगाल में लोग जागरूक हैं और वे केंद्रीय बल चाहते हैं ताकि वे अपना वोट डाल सकें। यही कारण है कि ममता बनर्जी डरी हुई हैं।

Babul Supriyo

– बेगूसराय से सीपीआई उम्मीदवार, कन्हैया कुमार ने पर अपना वोट डाला।

Kanhaiya Kumar

– UP :  कन्नौज में छिबरामऊ क्षेत्र के बूथ संख्या 35 और 435 पर मतदान शुरू होना बाकी है। मतदान केंद्र पर कतार में इंतजार कर रहे लोगों का कहना है, “ईवीएम में गड़बड़ के कारण मतदान शुरू नहीं हुआ है।”

Kannauj

– मुंबई उत्तर से कांग्रेस सांसद, उर्मिला मातोंडकर ने बांद्रा में पोलिंग बूथ नंबर 190 पर अपना वोट डाला।

Urmila Mataondkar

– उत्तर प्रदेश : झांसी से बीजेपी के उम्मीदवार अनुराग शर्मा ने पोलिंग बूथ पर डाला वोट।

anurag sharma

– मुंबई : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में मुंबई में एक्ट्रेस शुभा खोटे ने जूहू में वोट डाला।

Shubha Khote

– मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिकारपुर, छिंदवाड़ा में मतदान केंद्र संख्या 17 पर अपना वोट डाला।

kamalnath

– पश्चिम बंगाल : मतदान केंद्र पर केंद्रीय बलों की अनुपस्थिति के कारण आसनसोल में जेमुआ के मतदान केंद्र संख्या 222 और 226 पर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। मतदान केंद्र पर मतदान स्थगित कर दिया गया है क्योंकि मतदाता विरोध कर रहे हैं।

West Bengal_Asansol

– बिहार के बेगूसराय से सीपीआई के उम्मीदवार कन्हैया कुमार शहर में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने के लिए पहुंचे. उन्होंने कहा, “बेगूसराय को बदनाम करने वाली ताकतों को बेगूसराय में मुँह की खानी पड़ेगी।” वह बेगूसराय में भाजपा नेता गिरिराज सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

Kanhaiya Kumar

– मुंबई : बीजेपी सांसद परेश रावल और उनकी पत्नी ने विले पार्ले के पोलिंब बूथ संख्या 250-256 पर डाला वोट।

Paresh Rawal

– लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के चुनाव में उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज, कांग्रेस प्रत्याशी अनु टंडन और फरूखाबाद से कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद ने वोट डाल दिया है। इसी के साथ सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं।

Khurshid_maharaj

– मुंबई : दिग्गज अभिनेता रेखा ने बांद्रा के पोलिंग बूथ नंबर 283 पर अपना वोट डाला।

Rekha

– चौथे चरण के मतदान के बीच समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर कन्नौज के कई पोलिंग बूथों पर ईवीएम में गड़बड़ी की चुनाव आयोग से शिकायत की है।

SP tweet

– मुंबई : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास पेडर रोड के पोलिंग बूथ नंबर 40 और 41 पर अपना वोट डालने के लिए कतार में खड़े हैं।

Shaktikanta Das

– यूपी की गोरखपुर सीट से बीजेपी प्रत्याशी रविकिशन ने मुंबई में गोरेगांव के एक पोलिंग बूथ पर डाला वोट।

Ravi Kishan

– मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से बीजेपी सांसद कैंडिडेट पूनम महाजन ने वर्ली के बूथ नंबर 48 पर अपना वोट डाला।

Poonam Mahajan

 हमीरपुर : ईवीएम की खराबी के बाद बूथ संख्या 111 पर मतदान प्रक्रिया रुकी है।

– राजस्थान की पूर्व सीएम और भाजपा नेता वसुंधरा राजे सिंधिया ने झालावाड़ के पोलिंग बूथ नंबर 33 पर अपना वोट डाला।

Vasundhara Raje

– पश्चिम बंगाल : ईवीएम में गड़बड़ी का पता चलने के बाद बोलपुर में बूथ संख्या 286/184 और 286/185 पर मतदान शुरू होना बाकी है।

– मुंबई : अनिल अंबानी ने कफ परेड में जीडी सोमानी स्कूल में वोटिंग सेंटर नंबर 216 पर अपना वोट डाला।

Anil Ambani

– बिहार के लखीसराय जिले के बरहिया पोलिंग बूथ नंबर 33 पर केंद्रीय मंत्री और नवादा से सांसद गिरिराज सिंह ने वोट डाला।

– बिहार की बेगूसराय सीट से भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने वोटिंग से पहले बरहिया के शक्तिधाम में पूजा-अर्चना की। यहां से सीपीआई के कन्हैया कुमार, बीजेपी के गिरिराज सिंह और राष्ट्रीय जनता दल के तनवीर हसन के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

giriraj singh

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चौथे चरण के मतदान के लिए लोगों से वोटिंग की अपील है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “आम चुनाव का एक और चरण आज शुरू होता है। उम्मीद है कि आज बड़ी संख्या में लोग मतदान करेंगे और पिछले तीन चरणों के मतदान रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। युवा मतदाताओं से मताधिकार का प्रयोग करने की विशेष अपील करता हूं।”

modi vote tweet



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) http://bit.ly/2WkK4du

No comments:

Post a Comment