Sunday, April 28, 2019

लोकसभा चुनाव के बाद हो सकता है योगी मंत्रिमंडल में बदलाव

लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के चार मंत्रियों के मैदान में उतरने के मद्देनजर चुनाव बाद राज्य मंत्रिमंडल का पहला विस्तार होने की संभावना है। भाजपा ने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के चार मंत्रियों को चुनाव मैदान में उतारा है। इनमें ताजा नाम प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी का है। उन्हें अंबेडकर नगर सीट से पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया है।

इस सीट पर लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 12 मई को मतदान होगा। भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची में प्रदेश के पशु धन मंत्री एसपी सिंह बघेल को आगरा से उम्मीदवार बनाया था। आगरा में पिछली 18 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान हो चुका है। इसके अलावा जिन प्रत्याशियों को जिन मंत्रियों को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है उनमें राज्य की महिला एवं परिवार कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी (इलाहाबाद) और खादी ग्रामोद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी (कानपुर) भी शामिल हैं।

लोकसभा चुनाव में बीजेपी को मिलेंगी 400 सीटें : योगी

रीता ने वर्ष 2014 का लोकसभा चुनाव लखनऊ सीट से राजनाथ सिंह के खिलाफ लड़ा था जिसमें वह दूसरे स्थान पर रही थीं। इलाहाबाद में आगामी 12 मई को मतदान होगा। वहीं, कानपुर में 29 अप्रैल को वोट पड़ेंगे। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता हीरो बाजपेई ने बताया कि इन चारों मंत्रियों के अपने काम के प्रति समर्पण की वजह से पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी बनाया है।



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) http://bit.ly/2GIu9z4

No comments:

Post a Comment