Monday, April 1, 2019

लोकसभा चुनाव : गोवा में अगले सप्ताह जनसभा करेंगे मोदी और केजरीवाल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लोकसभा चुनाव के लिए अगले सप्ताह गोवा में जनसभा को संबोधित करेंगे। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विनय तेंदुलकर ने सोमवार को बताया कि मोदी 12 अप्रैल को जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘जनसभा का स्थान अभी तय नहीं है लेकिन यह उत्तरी गोवा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में होगा।’’

इस बीच, आप के राज्य संयोजक एल्विस गोम्स ने बताया कि आम आदमी पार्टी के प्रमुख केजरीवाल दक्षिण गोवा निर्वाचन क्षेत्र में 13 अप्रैल को एक रैली को संबोधित करेंगे। गोवा में लोकसभा चुनाव और तीन विधानसभा सीटों मंद्रेम, शिरोडा और म्हापसा पर उपचुनाव के लिए 23 अप्रैल मतदान होना है।

बीजेपी ने मौजूदा सांसदों श्रीपद नाइक को उत्तरी गोवा और नरेन्द्र सवाइकर को दक्षिण गोवा से मैदान में उतारा है। दोनों उम्मीदवार अपना नामंकन दाखिल कर चुके हैं। वहीं आप ने गोम्स को दक्षिण गोवा और प्रदीप पडगांवकर को उत्तरी गोवा से टिकट दिया है।



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2U9tW1L

No comments:

Post a Comment