Monday, April 1, 2019

टीवी स्टार शहीर शेख ने स्टेज पर सबके सामने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड से मांगी माफी !

टेलीविज़न इंडस्ट्री के सबसे मशहूर स्टार्स में से एक शहीर शेख इन दिनों खूब सुर्ख़ियों में है और उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शहीर अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड आयु टिंग टिंग से माफ़ी मांगते नजर आ रहे है।

शहीर शेख

काफी समय बाद शहीर शेख अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एक मंच पर नजर आये और दोनों बेहद खुशनुमा पल साझा करते दिखे। इस वीडियो में शहीर शेख की एक्स-गर्लफ्रेंड उन्हें माफ़ करने के साथ साथ उन्हें हग करती भी दिखाई दी।

शहीर शेख

साल 2015 में शहीर शेख अपनी इंडोनेशियन आयु टिंग टिंग गर्लफ्रेंड आयु टिंग टिंग के साथ रिलेशनशिप में थे और अचानक उनका ये रिलेशनशिप टूट गया। आपको बता दें शहीर की एक गर्लफ्रेंड पेशे से सिंगर और एक्ट्रेस है।

शहीर शेख

दरअसल बीते दिनों शहीर इंडोनेशिया में एक इवेंट में पहुंचे थे और यही पर उनकी एक गर्लफ्रेंड आयु भी पहुंची थी। इस इवेंट में दोनों का एक रोमांटिक पफोर्मन्स भी था। इस परफॉरमेंस के बाद शहीर ने माइक लेकर स्टेज पर ही सबके सामने आयु से माफ़ी मांगी।

शहीर शेख

शहीर ने कहा अचानक ब्रेकअप करने के लिए वो सॉरी फील करते है। दोनों को मिले हुए काफी वक्त बीत चुका है और दोनों अपनी लाइफ में आगे भी बढ़ चुके है पर उनकी वजह से आयु को जो दुःख पहुंचा उसके लिए वो उनसे माफ़ी मांगना चाहते है।

शहीर शेख

शहीर ने आगे कहा की वो कभी नहीं चाहते थे की आयु उनकी वजह से दुखी हो पर उस समय हालात और दबाव ऐसा बन गया था की उन्हें अलग होना पड़ा। शहीर से स्टेज पर आयु का हाथ पकड़ते हुए कहा की उन्हें उन्हें माफ़ कर देंगी।

शहीर शेख

आयु ने भी स्माइल के साथ शहीर को हुग करते हुए माफ़ कर दिया और शहीर से पास्ट भुला देने के लिए कहा। इस मोमेंट को वहां बैठे फैंस ने कैमरे में कैद किया। आपको बता दें शहीर ने ब्रेकअप के समय कहा था की आयु तलाकशुदा है और एक बच्चे की माँ भी है। इस वजह से उनके ऊपर काफी दबाव था और उनके करीबी इस रिश्ते के खिलाफ थे।

अप्रैल फूल 2019: 8 बॉलीवुड फ़िल्में जिन्होंने पब्लिक का खूब बनाया मूर्ख !



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2WDXwcb

No comments:

Post a Comment