Monday, April 29, 2019

दिल्ली हवाई अड्डे पर आव्रजन प्रणाली सर्वर डाउन, काउंटरों पर लोगों की लंबी कतारें

दिल्ली हवाई अड्डे पर रात में आव्रजन प्रणाली सर्वर डाउन होने से आव्रजन काउंटरों पर लोगों की लंबी कतारें लग गईं और सैकड़ों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि आव्रजन प्रणाली सर्वर कल रात 12 बजकर 20 मिनट पर डाउन हुआ और 40 मिनट से ज्यादा वक्त तक डाउन रहा।

उन्होंने बताया कि रात करीब एक बजे एयर इंडिया के तीन विमानों के चालक दल भी सर्वर डाउन होने के कारण फंसे रहे। समस्या कितनी देर में हल कर ली जाएगी इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई। आव्रजन जांच के प्रतीक्षा कर रहे एक यात्री ने बताया कि सर्वर की समस्या के कारण काफी देरी हुई है।

Air India

वहीं एयर इंडिया के विमान से सैन डिएगो जाने का इंतजार कर एक यात्री ने बताया कि सर्वर में दिक्कत के बारे में हवाई अड्डे पर सार्वजनिक सूचना दी गई थी और कर्मचारियों ने खुद से जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अनेक यात्रियों ने आव्रजन प्रक्रिया में देरी से हो रही परेशानियों को ट्विटर पर साझा किया और कुछ ने हवाई अड्डे के अंदर लगी लंबी कतारों की तस्वीर भी ट्विटर पर डाली।

CM योगी ने की समृद्ध, शक्तिशाली भारत के लिए मतदान की अपील

गौरतलब है कि इससे पहले एयर इंडिया की यात्री सेवा प्रणाली में तकनीकी खराबी आ गई थी जिससे उड़ानों में पांच घंटे से भी अधिक समय में देरी हुई थी। इससे भी यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) http://bit.ly/2WhmRt2

No comments:

Post a Comment