Sunday, April 28, 2019

AAP के दो वोटर कार्ड वाले आरोप पर गौतम गंभीर का पलटवार, बोले- चुनाव आयोग करेगा फैसला

आम आदमी पार्टी (आप) ने पूर्वी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी और क्रिकेटर गौतम गंभीर पर दो वोटर आईडी कार्ड रखने का दावा करते हुए पुलिस में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी, जिस पर अब गौतम गंभीर ने आज रविवार को बयान दिया है।

गौतम गंभीर ने कहा कि जब आपके पास कोई विज़न नहीं है और पिछले 4.5 वर्षों में कुछ नहीं किया है, तो आप इस तरह के आरोप लगाते हैं। उन्होंने कहा कि उन पर लगे आरोपों पर फैसला चुनाव आयोग करेगा। जब आपके पास एक विजन है तो आप ऐसी नकारात्मक राजनीति नहीं करते हैं।

Atishi_Gautam

अनुमति बगैर रैली के लिए गौतम गंभीर के खिलाफ मामला दर्ज

बता दें कि पूर्वी दिल्ली से आप की उम्मीदवार आतिशी ने शुक्रवार को दवा किया था कि गौतम गंभीर का नाम मतदाता सूची में दो बार दर्ज है और आप ने उनके खिलाफ इस मामले में तीस हजारी अदालत में आपराधिक शिकायत दर्ज की है।

आतिशी ने कहा कि यह आपराधिक मामला है और गंभीर को तत्काल अयोग्य करार दिया जाना चाहिए। आतिशी ने आरोप लगाया था कि गौतम गंभीर के पास राजेंद्र नगर और करोल बाग के दो मतदाता पहचान पत्र हैं और उन्हें इस अपराध के लिए एक साल तक की कैद की सजा का सामना करना पड़ सकता है।



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) http://bit.ly/2XM2fco

No comments:

Post a Comment