Monday, April 29, 2019

लोकसभा चुनाव 2019 : प्रियंका, रेखा और अजय देवगन समेत कई बॉलीवुड हस्तियों ने किया मतदान

लोकसभा चुनाव 2019 में चौथे चरण के लिए सोमवार को नौ राज्यों की 72 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। चौथे चरण में करीब 12.79 करोड़ मतदाता पंजीकृत हैं। आज मायानगरी मुंबई की 6 सीटें पर मतदान हो रहा है। जहां कई बॉलीवुड दिगज्जों ने भी मतदान किया। मतदान के दौरान बॉलीवुड स‍ितारों में भी जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है।

बॉलीवुड और हॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा अपनी माँ मधु चोपड़ा के साथ मतदान करने पहुंची। वोटिंग के बाद प्र‍ियंका ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीड‍िया पर शेयर की है। बेतरीन अदाकारा रेखा ने बांद्रा के पोलिंग बूथ नंबर 283 पर अपना वोट डाला। यूपी के गोरखपुर से बीजेपी सांसद के उम्मीदवार, रवि किशन ने गोरेगाँव के एक मतदान केंद्र पर लाइन में लग कर अपना वोट डाला।

दिल्ली हवाई अड्डे पर आव्रजन प्रणाली सर्वर डाउन, काउंटरों पर लोगों की लंबी कतारें

बीजेपी के सांसद परेश रावल और उनकी पत्नी स्वरूप संपत ने विले पार्ले के जमना बाई स्कूल में मतदान केंद्र संख्या 250-256 पर अपना वोट डाला। दिग्गज अभिनेत्री शुभा और भाग्यश्री ने पोलिंग बूथ पर वोट डाला। उस दौरान उनमे काफी उत्साह मौजूद था। हाल में ही मुंबई उत्तर से कांग्रेस सांसद बनी उर्मिला मातोंडकर ने बांद्रा में पोलिंग बूथ नंबर 190 पर अपना वोट डाला।

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित काजोल और अजय देवगन ने भी मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। अभिनेता आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव ने बांद्रा में सेंट एनीज़ हाई स्कूल में पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला। हाल में कैंसर जैसे गंभीर बिमारी को हराकर आई अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने भी अपना वोट डाला।

निर्वाचन आयोग ने इसके लिए 1.40 लाख मतदान केन्द्र बनाए हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आज महाराष्ट्र में 17, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 13-13, पश्चिम बंगाल में आठ, मध्य प्रदेश और ओडिशा में छह-छह, बिहार में पांच, झारखंड में तीन और जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग सीट के कुछ हिस्सों में मतदान होना है।



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) http://bit.ly/2WbxZYg

No comments:

Post a Comment