आज 1 अप्रैल है और आज के दिन लोग एक दुसरे को हलके फुल्के मजाक के जरिये प्रैंक करने की कोशिश करते है। इस हंसी मजाक को अप्रैल फूल का नाम दिया जाता है। आज हम इस अप्रैल फूल के मौके पर आपके लिए कुछ ऐसी फिल्मों की सूची लाये है जिन्होंने दर्शकों को बिना अप्रैल फूल के ही बेवकूफ बनाया।
1.ठग्स ऑफ हिंदोस्तान (2018)

आमिर खान और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े कलाकारों से सजी ये फिल्म एक रिवेंज ड्रामा थी पर दर्शकों को पूरी फिल्म में समझ नहीं आया की इस फिल्म पर रोये या हँसे !
2.रेस 3 (2018)

कहना गलत नहीं होगा की अगर किसी एक्शन-थ्रिलर को कबाड़ा करना है तो रेमो डिसूजा को निर्देशक चुन लें। सलमान खान की बड़ी फ्लॉप जिसने दरसहकों को सिर्फ मूर्ख बनाया।
3.नमस्ते इंग्लैंड (2018)

परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर ने इश्कजादे में एक अच्छा अभिनय किया था पर इस फिल्म में उसके आस – पास भी नहीं।
4.धड़क (2018)

सैराट ने भारतीय सिनेमा में प्रेम कहानियों के लिए बेंचमार्क सेट किया लेकिन इसकी रीमेक धड़क ने जो किया वो आप सबके सामने है।
5.ज़ीरो (2018)

शाहरुख खान और आनंद एल राय के लिए एक अभिनेता-निर्देशक की जोड़ी परदे पर ज़ीरो लेकर आयी और दर्शकों से भी सिर्फ जीरो ही हासिल कर पायी।
6.गोल्ड (2018)

अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड बॉक्स ऑफिस पर वो चमक नहीं बिखेर पायी जिसकी उम्मीद थी और अक्षय कुमार बंगाली बाबू के किरदार में ज्यादा सफल नहीं हो पाए।
7.यमला पगला दीवाना फिर से (2018)

इस सीरीज की पहली फिल्म शानदार थी और दूसरी कड़ी भी अच्छी थी पर तीसरी कड़ी किसी के समझ में नहीं आयी और धर्मेंद्र-सनी-बॉबी-स्टारर सीरीज़ बर्बाद हो गई।
8.बत्ती गुल मीटर चालु (2018)

इसमें श्रद्धा और शाहिद की जोड़ी अच्छी है पर जबरदस्ती गढ़वाली बोलने की कोशिश में फिल्म का टेस्ट बिगड़ गया। हर लाइन में बल और ठहरा बोलना भी दर्शकों को पसंद नहीं आया।
शादी के सवाल पर सोनाक्षी सिन्हा ने कहा आलिया और वरुण से जल्दी शादी करने वाली हूँ !
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2WER8Sh
No comments:
Post a Comment